Movie prime

DAP Urea खाद के रेट हुए कम, एक क्लिक में जाने आज के ताजा रेट

 
DAP Urea Rate

DAP Urea Rate: DAP Urea खाद के रेट हुए कम, एक क्लिक में जाने आज के ताजा रेट खाद्य के रेट में आई भारी गिरावट, देखें नई कीमतें वर्तमान समय रवी की फसल की बोवनी का समय चल रहा है। ऐसे में इस समय किसानों का ज्यादातर ध्यान रवी की बोवनी की ओर है। किसानों का यह समय बहुत ही बहुमूल्य समय माना जाता है, क्योंकि अगर किसान इस समय चूके तो समझो इसके नुकसान की भरपाई वह पूरी सालभर नहीं कर पाते हैं। किसानों के लिए रवी की फसल की बोवनी के लिए अनेक चीजों की आवश्यकता पड़ती है। जैसे कि खाद, बीज, पानी सहित अन्य और भी चीजें, इन सभी चीजों की व्यवस्था किसान फसल बोवनी के कुछ समय पहले की कर लेता है। यह भी बता दें कि किसानों के लिए सरकार भी खेतीबाड़ी के लिए कई प्रकार की सब्सिडी देता है।

किसानों के लिए आयी अच्छी खबर

किसानों को फसल बोवनी में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सरकार का अच्छा खासा सहयोग रहता है। वैसे इस बात की जानकारी सभी किसान जानते हैं और वह नहीं भूले हैं कि उन्हें खाद के लिए पिछली साल कितनी मशक्कत करनी पड़ी थी, तब जाकर उन्हें खाद मिल पाया था, कई किसान तो ऐसे भी थे, जिन्हें खाद ही नहीं मिल पाया था, और उनकी बोवनी भी नहीं हो पायी थी। किसानों के लिए बता दें कि यह अच्छी खबर है कि इस साल खाद की किसी भी प्रकार की किल्लत नही है और खाद भी सामान्य रेट पर मिल रहा है। औंधे मुंह गिरे डीएपी-यूरिया के दाम, इतने रूपये सस्ती हुई खाद की बोरी, जानिए ताजा रेट।

fertilizer 1649153108 1

खाद और बीज का मिश्रण है बुवाई के लिए जरुरी

जानकारी के मुताबिक बता दें कि कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि रवी की फसल की बोवनी के लिए खाद की बहुत जरूरी माना जाता है। बोवनी के समय बीज के साथ खाद का मिश्रण होना बहुत आवश्यक माना जाता है, अगर फसल बोवनी में खाद नहीं मिलाते तो वह फसल कमजोर मानी जाती है। इसलिए किसान फसल बोवनी के लिए बीज के साथ खाद मिलाकर फिर बोवनी करते हैं।

DAP Urea के ताजा भाव

डीएपी खाद की बात करें तो अभी डीएपी खाद के रेट 1300 रूपये प्रति 50 किलोग्राम की बोरी मिल रही है। और यूरिया खाद की बोरी की बात करें तो यूरिया खाद 256.50 रूपये प्रति बोरी मिल रही है और इन्हीं रेटों पर खाद मिल रहा है।