Movie prime

हरियाणा: कर्मचारियों पर सैलरी लटकने की तलवार: 33 हजार कर्मियों ने नहीं वेरीफाई कराई E-सर्विस बुक; 30 नवंबर लास्ट डेट

 
verification reminder

हरियाणा के कर्मचारियों के लिए वेरिफिकेशन रिमाइंडर भेजा गया है। अभी तक 2 लाख 32 हजार कर्मचारियों की सर्विस बुक वेरिफाइड हो पाई है, जबकि राज्य के विभिन्न विभागों में 2.65 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। शेष बचे 33 हजार कर्मचारियों को सर्विस बुक वेरिफाइड कराने के लिए 30 नवंबर तक का टाइम दिया गया है।

रुक जाएगा वेतन
कौशल ने शेष लगभग 33 हजार कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपनी सर्विस बुक वेरीफाई करने को कहा ‌है। 30 नवंबर के बाद जिन कर्मचारियों की सर्विस बुक वेरीफाई नहीं होगी, उन्हें वेतन से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को भी इन निर्देशों के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए हैं।

CS ने बताए वेरिफिकेशन के फायदे
हरियाणा के मुख्य सचिव (CS) संजीव कौशल ने कर्मचारियों को वेरिफिकेशन के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को अब पदोन्नति और छुट्टियों आदि के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। जो कर्मचारी अपना वेरिफिकेशन करा चुके हैं, उन्हें अब यह सुविधा E-सर्विस बुक के जरिए ऑनलाइन मिलेगी।

क्यों जरूरी है पोर्टल पर अपडेट डिटेल
CS ने बताया कि मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल (HRMS) में E-सर्विस बुक में कर्मचारी के मूल विवरण, नियुक्ति विवरण, सेवा सत्यापन, अवकाश, ऋण व अग्रिम विवरण, ACR, संपत्ति विवरण तथा अन्य विवरणों सहित कई विशेषताएं शामिल हैं।

एचआरएमएस पोर्टल के साथ कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने से न केवल सरकार को लाभ होता है, बल्कि इससे कर्मचारियों को भी मदद मिलेगी, जो सेवानिवृत्ति के बाद अपने सर्विस रिकॉर्ड के बारे में विवरण प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करते हैं।