Movie prime

Kota Mandi Bhav : सोयाबीन, सरसों व चना में तेजी, धान एवरेज मंदा रहा

Kota Mandi: भामाशाह मंडी में शनिवार को 1.50 लाख बोरी की आवक हुई। सोयाबीन 100, सरसों 100, चना 25 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे वहीं धान एवरेज 75 रुपए मंदा रहा। लहसुन की आवक 4 हजार कट्टे की रही।

 
kota mandi

भाव: गेहूं मिल दड़ा 2470 से 2500, गेहूं एवरेज 2500 से 2550, बेस्ट टुकड़ी 2550 से 2600, सोयाबीन 5000 से 5850, सरसों 5800 से 6450, धान नया (1509) 2800 से 3250, धान सुगंधा 2700 से 3000, धान (1718) 2800 से 3450, धान (1121) 2800 से 3550, धान (पूसा वन) 2600 से 3450, मक्का नई 1850 से 2150, मक्का सफेद 2200 से 2400, अलसी 5200 से 6200, तिल्ली 11500 से 14500, ग्वार 3500 से 4300 मैथी 4000 से 5150, कलौंजी 9000 से 11800, जौ 2000 से 2400, ज्वार नई शंकर 2100 से 2600, बाजरा 1800 से 1900, मसूर 5000 से 6000, मूंगहरा 5000 से 6400, चना देशी नया बेस्ट 4200 से 4400, चना देशी मीडियम 4150 से 4270, चना पेप्सी 4000 से 4401, चना मौसमी 4100 से 4300, चना कांटा नया 4000 से 4200, उड़द एवरेज 4400 से 5700, उड़द बेस्ट 6000 से 7000, धनिया बादामी 9000 से 10000, ईगल 9500 से 10500, नया रंगदार 11500 से 12500 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 2375, चम्बल 2350, सदाबहार 2220, एलेक्सा 2120, दीप ज्योति 2250, सरसों स्वास्तिक 2520, अलसी 2620 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली: ट्रक 2880, स्वास्तिक निवाई 2660, कोटा स्वास्तिक 2630, सोना सिक्का 3070 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7600, कोटा फ्रेश 7900, पारस 8300, नोवा 8100, अमूल 9300, सरस 8820, मधुसूदन 8600 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1570, अशोका 1570 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3750 से 3800 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल: बासमती चावल 8000-10000, पौना 5200-6000, डबल टुकड़ी 4400-5000, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 7500-8500, पौना 3500-4500, डबल टुकड़ी 3000-3500, कणी 2500-3000, तुअर 9500-12000, मूंग 8000-8400, मूंग मोगर 8500-9300, उड़द 8000-9000, उड़द मोगर 7500-10000, मसूर 7600-8000, चना दाल 5600-6000, पोहा 3200-4200 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोने में मंदी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी-सोने के भाव मंदे रहे। चांदी 200 रुपए मंदी के साथ 60,000 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 100 मंदी के साथ भाव 52,700 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 60,000 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 52,700 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 52,950 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।