Movie prime

Gas Cylinder: गैस सिलेंडर ग्राहकों की खुशी का नहीं ठिकाना, 307 रुपये कम में तुरंत करें खरीदारी

 
Gas Cylinder: गैस सिलेंडर ग्राहकों की खुशी का नहीं ठिकाना, 307 रुपये कम में तुरंत करें खरीदारी

नई दिल्लीः देशभर में पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों में काफी निराशा दिखाई दे रही है। महंगाई से आम लोगों की जेब को बड़ा चपत लग रहा है। इस बीच अगर आप गैस सिलेंडर के खरीदार हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही हैं।

एक धांसू गैस कंपनी ने घरेलू कंपोजित सिलेंडर लॉन्च कर दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्सा देखने को मिल रहा है। इस सिलेंडर को यूपी की औद्योगिक शहर कानपुर में लॉन्च किया गया है। कंपोजिट सिलेंडर का वजन मौजूदा गैस सिलेंडर से लगभग आधा होगा।

मौजूदा गैस सिलेंडर का वजन सहित 31 किलो रहता है, कंपोजिट सिलेंडर का वजन 16.3 किलो होगा। हर तरह से सुरक्षित और पारदर्शी सिलेंडर में दस किलो गैस होगी। इसका रेट भी पुराने गैस सिलेंडर के हिसाब से 761 रुपये तय किया गया है। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इस आधुनिक पारदर्शी सिलेंडर को गैस कंपनी के अफसरों की मौजूदगी में लांच किया है।

इतने किलो का मिलेगा सिलेंडर

जानकारी के लिए बता दें कि अभी 14.2 किलो गैस की कीमत 1068 रुपये है। दस किलो गैस वाला सिलेंडर 761 रुपये में मिलेगा। कम वजन होने की वजह से इसे बच्चों से लेकर महिलाएं आराम से उठा सकेंगी। करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनिया परिवर्तन करने जा रही हैं।

बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले कई किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर होंगे। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

बदल सकते हैं पुराना सिलेंडर

कंपोजिट सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि 3350 रुपये है। पुराने सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि 1450 रुपये है। इस कारण उपभोक्ता 1900 रुपये जमा करके इसे बदल भी सकते हैं। बता दें कि ये सिलेंडर कई राज्यों में पहले से उपलब्ध है।

सामान्य गैस सिलेंडर की कीमत और वजन दोनों बहुत अधिक हैं। इसलिए कंपोजिट सिलेंडर उनका एक अच्छा ऑप्शन हैं। 10 किलो का स्मार्ट सिलेंडर प्लास्टिक फाइबर से बना है और आधुनिक रसोई के लिए बहुत ही सुंदर है।