Movie prime

Lpg Price: महंगाई से मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर 300 रुपये सस्ते में फटाफट खरीदें

 
Lpg Price: महंगाई से मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर 300 रुपये सस्ते में फटाफट खरीदें

नई दिल्लीः देशभर में महंगाई आम लोगों की देश की दुश्मन बनी हुई है, जिससे हर किसी के जेब का बजट बिगड़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी आसमान पर हैं, जिससे हर किसी खरीदारी के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। दूसरी ओर अगर आप एलपीजी सिलेंडर की खरीदारी करना चाहते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। बढ़ती महंगाई के बीच आप 300 रुपये सस्ते में सिलेंडर की खरीदारी कर सकते हैं।

इस सिलेंडर की 300 रुपये सस्ते में करें खरीदारी

सरकार ने कंपोजिट सिलेंडर की लॉन्चिंग कर सबको हैरान कर दिया है। इस सिलेंडर में गैस की बात करें तो मात्र 10 किलो आती है। आपको ऐसा सिलेंडर लाना पड़ेगा, जिसमें गैस दिखती हो और ऐसा सिलेंडर मार्केट में बहुत दिन पहले ही आ चुका है। यह देखने में आकर्षक तो है ही, साथ में 14.2 किलो वाले सिलेंडर से 300 रुपये कम में मिलता है। साथ ही गैस भी दिखती रहती है।

जानिए 10 किलो के सिलेंडर की कीमत

शहर रुपये

लखनऊ 777

जयपुर 753

पटना 817

दिल्ली 750

मुंबई 750

कोलकाता 765

चेन्नई 761

इंदौर 770

अहमदाबाद 755

मार्केट में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर होंगे। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है। गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत

शहर रुपये

दिल्ली 1,053

मुंबई 1,053

कोलकाता 1,079

चेन्नई 1,069

लखनऊ 1,091

जयपुर 1,057

पटना 1,143

इंदौर 1,081

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने बीते कुछ दिन पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर लोगों को बड़ा बोझ जरूरी बढ़ाया था। अब सरकार कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च कर लोगों को महंगाई से एक संजीवनी दी है, जिससे लोगों को राहत की सांस मिली थी। इसलिए खरीदारी करने का यह सुनहरा मौका है।