हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की प्रेसवार्ता, अब इस दिन शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानें बड़ी अपडेट

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा का शीत कालीन सत्र 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा। सत्र शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान बीच में 1 घंटे का लंच ब्रेक किया जाएगा। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि फिलहाल सत्र को 3 दिन का रखा गया है। 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे BAC की मीटिंग में यह तय होगा कि सत्र की अवधि बढ़ाई जाए या नहीं।
311 आए तारांकित (स्टार्ड) प्रश्न
हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने बताया कि सत्र के लिए अभी तक 52 विधायकों ने 311 तारांकित प्रश्न दिए हैं। इसके अलावा 171 अतारांकित प्रश्न राज्य के 22 विधायकों की तरफ से आए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 3 बिल्स आए हैं। 2 गैर सरकारी संकल्प भी प्राप्त हुए हैं। 25 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आए हैं। एक लघु अवधि का प्रस्ताव है।
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की प्रेसवार्ता
26 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है।
26 दिसंबर को 11 बजे सत्र शुरू होगा।
11 से 6 बजे तक सत्र चलेगा। 1 घंटे का लंच ब्रेक है।
3 दिन का प्रस्तावित सत्र है। बीएसी की मीटिंग 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे होगी। उसमे decide होगा सत्र की अवधि बढ़ाई जाएगी या नही।
311 starred प्रश्न 52 विधायको से आये है
171 unstarred 22 विधायकों की तरफ से आये है।
3 बिल्स आये है
2 गैर सरकारी संकल्पों भी प्राप्त हुए है।
25 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आये है।
1 लघु अवधि का प्रताव
काम रोको प्रस्ताव अभी तक कोई नही आया है।
सिक्योरटी को लेकर 22 दिसंबर को बैठक होगी।
वर्ष 2023 मिलेट्स ईयर पीएम मोदी द्वारा तैह किया गया है। सभी विधायकों को 27 दिसंबर को मिलेट्स का लंच करवाया जाएगा। इसको लेकर सभी कार्य कृषि मंत्री जेपी दलाल के मार्गदर्शन में होगा
तीन विधेयक आये हैं, जिन्हें रिपील किया जाएगा
हरियाणा अर्बन रिमूवल प्रॉपर्टी टैक्स वेलिडेशन ऑफ लिस्ट
हरियाणा स्माल टाउन टैक्स
हरियाणा मुनिशपल टैक्स वेलिडेशन एक्ट
हमारा यह प्रयास है कि इस शीतकालीन सत्र में ई विधान के माध्यम से ही प्रश्न लिए जाए। इस बार 70 से 75% काम ई विधान से ही होगा