Movie prime

Haryana BPL Ration Card: हरियाणा के BPL परिवारों की बल्ले-बल्ले! नए साल से राशन में मिलेगा सरसो का तेल

 
tel news,haryana musturd oil news,haryana bpl,haryana bpl ration card,haryana bpl scheme,haryana bpl card,musturd oil haryana,sarso tel price,sarso tel ka rate,sarso tel price in haryana,haryana bpl news

Delhi: हरियाणा सरकार द्वारा हर महीने गरीब परिवारों को राशन देने का काम किया जाता है। अलग अलग राशन कार्ड पर अलग अलग चीज़ें आमजन को राशन में दी जा रही हैं। हालांकि कुछ समय से कुछ चीजों की सप्लाई पर रोक भी लगाई हुई है जिसमें से कुछ चीजों की सप्लाई को अब वापस से शुरू किया जाने वाला है। बता दें कि बीपीएल परिवारों को नए साल के मौके पर खास सौगात मिलने वाली है। नए साल से हरियाणा के बीपीएल परिवारों को राशन में सरसों का तेल भी दिया जाने वाला है। इस पर निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

हरियाणा के बीपीएल परिवारों को मिलेगा सरसों का तेल

हरियाणा में नए साल यानि 2023 से बीपीएल परिवारों को खास सौगात मिलने वाली है। जनवरी 2023 से हरियाणा के बीपीएल परिवारों को राशन में सरसों का तेल भी दिया जाने वाला है। प्रदेश सरकार ने संबंधित विभाग को भी इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। दिसंबर तक इस पर काम किया जाएगा और इसके बाद औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद राशन में सरसों का तेल मिलना भी शुरू हो जाएगा। हरियाणा में बीपीएल परिवारों का आंकड़ा साढ़े 11 लाख के करीब है ऐसे में 22 लाख लीटर तेल की सप्लाई की जाने वाली है।

2021 में लगाई गई थी रोक

बता दें कि मई 2021 से पहले राशन में सरसों का तेल भी दिया जाता था। लेकिन मई 2021 में सरसों के तेल की सप्लाई पर रोक लगा दी गई थी। 2021 में किसानों को सरसों का भाव मंडियों से कई ज्यादा प्राइवेट खरीददार दे रहे थे इसलिए सरकारी एजेंसी भी सरसों खरीद ही नहीं पाई इसलिए इस साल से सरसों के तेल पर रोक लगा दी गई थी। अब इसे वापस से शुरू किया जाने वाला है।