Movie prime

Haryana Govt school: हरियाणा में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी परिवहन सुविधा, इन बच्चों मिलेगा इस सुविधा का लाभ

 
Education departments new scheme,News,National News Fatehabad  Haryana  hindi news

Delhi: हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बढ़िया सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार भी शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए ही कई योजनाओं को भी चलाने का काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य भी सरकारी स्कूलों के बच्चों को हर वो सुविधा देने का है जो प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को दी जा रही है।

इसी के चलते अब हरियाणा सरकार की ओर से बड़ा फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी अब परिवहन सुविधा दी जाने वाली है। इसके लिए स्कूलों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिलेगी परिवहन सुविधा

हरियाणा में अब प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर ही सरकारी स्कूल के बच्चों को भी परिवहन सुविधा दी जाने वाली है। इससे जो बच्चे दूर से पढ़ाई के लिए स्कूलों में आते हैं उन्हें आने जाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। हालांकि अभी इस सुविधा का लाभ हर किसी को नहीं मिलने वाला है। प्रथम चरण में ये सुविधा सिर्फ 11वीं और 12वीं के बच्चों के लिए शुरू की जा रही है। इन कक्षाओं के बच्चे ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी स्कूलों में इस सुविधा को शुरू किया जाने वाला है।

स्कूलों से मांगी गई है सूची

सरकार की ओर से ट्वीट कर इस योजना की जानकारी दी गई है और बताया जा रहा है कि 1 हफ्ते के अंदर स्कूलों को सूची देने के लिए कहा गया है। सूची देने वाले स्कूलों को ही ये सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए MIS One School Suite लिंक भी शुरू किया गया है। इस लिंक पर ही विद्यालय का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। जो भी स्कूल इसके लिए आवेदन नहीं करेंगे उन्हें ये सुविधा नहीं मिलने वाली है।