Movie prime

Haryana Mausam Ki Jankari: IMD ने जारी किया हरियाणा में दो दिन का अलर्ट, 13 जिलों में आज बारिश, ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 25 दिसंबर 2022 यानी क्रिसमस डे पर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।
 
mausam ki jankari, aaj ka mausam, weather 2023, delhi ncr weather, haryana weather, rajasthan weather, up weather, cold winter, imd weather forecast, imd weather report  delhi-ncr, delhi news

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में अचानक हुई बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर 2022 यानी क्रिसमस डे पर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। बीती शनिवार शाम से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आई है।

दिल्ली-हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 और 26 दिसंबर को दिल्ली घने कोहरे की चपेट में रहेगी। बीती 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ तो वहीं 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार है।

ऐसे में ठंड के साथ प्रदूषण की मार भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को झेलनी पड़ रही है। 25 और 26 दिसंबर को दिल्ली- एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बहादूरगढ़, नरेला, शामली, बागपत) में शीतलहर चलेगी। वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा प्रदेश में भी कोहरे और शीतलहर का दो दिनों का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट आई है।

उत्तर भारत में मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज से 25 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे की मोटी परत दिखाई दी। बिहार के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहा। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज 13 जिलों में बारिश

दक्षिण भारत में भी मौसम विभाग की ओर से भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने बताया कि 25 और 26 दिसंबर को तमिलनाडु के 13 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने अगले 48 घंटों में चेन्नई और तमिलनाडु के तटीय जिलों में भारी बारिश हो सकती है। क्योंकि बंगाल की दक्षिण खाड़ी पर एक दबाव के कारण बारिश होगी। इसके अलावा महाराष्ट्र समेत केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी बारिश होने की संभावना है।