Movie prime

Haryana Panchayat Election Result Live: JJP जिला अध्यक्ष की पत्नी को BJP समर्थित ने हराया, देखिए लाइव परिणाम

 
Haryana Panchayat Election

खास बातें

Haryana Panchayat Election 2022 Result Live News Updates in Hindi: हरियाणा में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के नतीजे रविवार को आएंगे। जिला परिषद की 411 और पंचायत समिति की 3081 सीटों के लिए चुनाव हुआ है। सुबह आठ बजे से सभी 22 जिलों में चुनाव परिणाम आने शुरू हो चुके हैं।

लाइव अपडेट

10:45 AM, 27-NOV-2022

अंबाला में भाजपा उम्मीदवार विजयी

भाजपा के साक्षी गॉड विजयी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला के वार्ड नंबर 10 में भाजपा के साक्षी गॉड जीत गई हैं। कैथल में ढांढ ब्लॉक के वार्ड नंबर 13 से कर्मवीर जिला परिषद से विजई हुए है। वहीं कैथल के ही वार्ड 15 से जिला परिषद के मनीष शर्मा विजयी हुए हैं। हिसार जिला परिषद वार्ड 3 से कर्मकेश कुंडू जीते हैं।

10:41 AM, 27-NOV-2022

झज्जर में जजपा हलका अध्यक्ष जिला परिषद चुनाव जीते

सोनीपत के वार्ड 20 से मंजीत 8884 मत लेकर 4130 वोट से जीते हैं। वहीं जिला परिषद झज्जर वार्ड नंबर 5 से जजपा हलकाध्यक्ष संजय दलाल जीत गए हैं। झज्जर के वार्ड एक से राजेन्द्र आगे, वार्ड 2 से नीरू आगे, वार्ड 3 से प्रदीप कुमार आगे व वार्ड 4 से स्वीटी आगे चल रही हैं।


सोनीपत से मंजीत।

10:38 AM, 27-NOV-2022

होशियार सिंह व मोहित मलिक। 

हिसार के जिला परिषद वार्ड 15 से जसबीर लाडवा 2265 वोटों से जीते, वहीं जिला परिषद के वार्ड नंबर -1 से होशियार सिंह सेलवाल 1884 वोट से जीते। फतेहाबाद के जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से परमजीत कौर 1941 वोटो से विजयी हुई। वहीं हिसार के जिला परिषद वार्ड 17 से मोहित मलिक जीते हैं।

10:35 AM, 27-NOV-2022

12 वोट से जीती स्वीटी

सोनीपत के गोहाना ब्लॉक के वार्ड नंबर 6 से स्वीटी ने 5028 वोट प्राप्त कर 12 वोटों से नजदीकी जीत दर्ज की है।

 

10:33 AM, 27-NOV-2022

जजपा जिला अध्यक्ष की पत्नी को भाजपा समर्थित ने हराया

भिवानी में लोहारू वार्ड नंबर 19 से जिला परिषद से जेजेपी जिलाध्यक्ष की पत्नी चुनाव हार गई और वह चौथे स्थान पर रहीं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुनीता 249 वोट से विजय हुई है।

10:30 AM, 27-NOV-2022

झज्जर, कैथल और करनाल की इन सीटों पर आए परिणाम

झज्जर और करनाल से विजेता प्रत्याशी।

कैथल के वार्ड 17 से राजेश खानपुर ने जीत दर्ज की। झज्जर के वार्ड नंबर 18 से अमित अहलावत की पंद्रह सौ वोटों से जीत हुई। हिसार के जिला परिषद वार्ड 11 से सरोज बाला धीरणवास ने जीत हासिल की है। करनाल के वार्ड नम्बर से 18 से राजेश कुमारी विजयी रही हैं। करनाल के वार्ड 2 से गीता रानी 166 वोट से अपने प्रतिद्वंद्वी कर्मजीत कोर से विजयी हुई। 

10:18 AM, 27-NOV-2022

भिवानी से परिणाम

भिवानी जिले से विजेता प्रत्याशी।

भिवानी की सिवानी मंडी से जिला परिषद चुनाव के वार्ड नंबर 22 से उद्योगपति मुकेश डालमिया विजेता बने। वहीं वार्ड संख्या 21 से जिला पार्षद के लिए मंजू जांगडा विजय रही।

10:17 AM, 27-NOV-2022

करनाल में कुलदीप मदान ने 2990 मतों से जीते

KARNAL : जिला परिषद इंद्री के वार्ड नंबर 1 में कर्मवीर कश्यप को कुल 750, प्रदीप कुमार को 2754, ईश्वर सिंह 1267, करण सिंह 1118, कुलदीप मदान 4681, कृष्णदेव 2217, नरेंद्र मलिक 2941,परवीन कुमार 965, मदनलाल 1313, रविंदर कुमार 1599, रामकुमार 536, सुनील कुमार 1280 व सुशील नंबरदार को 2990 वोट मिले हैं। जिनमें कुलदीप मदान ने 2990 मतों से जीत हासिल की है

10:14 AM, 27-NOV-2022

शाहबाद के वार्ड 1 से जेजपी विधायक रामकरण काला के पुत्र कंवरपाल ने जीत दर्ज की है। दूसरी बार जिप मेंबर बने हैं। 600 वोटों से जीत दर्ज की है। 

10:02 AM, 27-NOV-2022

करण चौटाला चुनाव जीते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा के वार्ड नंबर 6 से इनेलो प्रत्याशी कर्ण चौटाला चुनाव जीत गए हैं। सूत्रों के अनुसार लगभग 625 वोट से जीते हैं। कर्ण चौटाला अभय चौटाला के बेटे हैं।

09:56 AM, 27-NOV-2022

करनाल व सोनीपत से विजयी प्रत्याशी

करनाल में जिला परिषद वार्ड नम्बर 17 से गुरदीप राणा विजयी हुए हैं। वहीं सोनीपत के मुडलाना ब्लॉक के वार्ड 3 से पुष्पा देवी 5903 वोट से जीत गई हैं। 

09:52 AM, 27-NOV-2022

सोनीपत वार्ड 22 से राकेश दहिया जीते, नारनौल में इन्होंने मारी बाजी

सोनीपत के वार्ड 22 से राकेश दहिया गांव नाहरा ने जीत दर्ज की है। वहीं महेंद्रगढ़-नारनौल में जिला परिषद वार्ड नंबर 19 से मीना देवी और वार्ड नंबर 3 से संतोष पीटीआई विजयी हुए हैं। 

09:44 AM, 27-NOV-2022

नारनौल वार्ड 15 से अजय जीते, रोहतक में वार्ड तीन से बसपा प्रत्याशी सातवें स्थान पर

रोहतक में जिला परिषद के वार्ड नंबर तीन से बसपा प्रत्याशी रामू सातवें स्थान पर है, यहां हिम्मत सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं झज्जर में चुनाव आयोग की वेबसाइट न चलने के कारण परिणाम अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। वहीं नारनौल में वार्ड नंबर 15 से अजय कुमार जीत चुके हैं।

09:43 AM, 27-NOV-2022

रेवाड़ी में निवर्तमान जिला प्रमुख शशि बाला मतगणना केंद्र छोड़ निकल

रेवाड़ी में जिला परिषद के निवर्तमान जिला प्रमुख शशि बाला बड़े अंतर से पीछे चल रहीं हैं। पहली बार चुनाव लड़ रही सरोज मेहरा भारी वोटों से आगे चल रही हैं। इतने बड़े अंतर को देखते हुए प्रत्याशियों ने लौटना शुरू कर दिया है।निवर्तमान जिला प्रमुख शशि बाला मतगणना केंद्र छोड़ निकल चुकी हैं।

09:41 AM, 27-NOV-2022

सोनीपत के वार्ड 12 से बजाना की रेणु 3600 वोट से जीत गई हैं।