Haryana Weather: हरियाणा के इस जिले में कोहरे ने बढ़ाई ठंड, तो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद!

दिसंबर के महीने में ठंड अब बढ़ने लगी है हरियाणा के अंबाला में कोहरे के चलते सर्दी से लोग परेशान है। सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिसंबर के अंत तक सर्दी और बढ़ेगी।
एक ओर जहां पड़ाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में कोहरे और ठंड भी बढ़ रही है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है इस वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। लोग सर्द हवाओं के सितम से परेशान है।
दूसरी ओर ये ही ठंड गेहूं की फसल के लाभकारी मानी जा रही है। बात करें हरियाणा की तो हरियाणा के कई जिलों में कोहरे की वजह से सर्दी का सितम बढ़ रहा है हरियाणा के अंबाला जिले में रविवार को धुंध ने दस्तक दी। हालांकि, शनिवार देर शाम से ही धुंध छानी शुरू हो गई थी। सुबह धुंध छाए जाने से 5 से 7 मीटर तक सिमट गई, जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए हैं। चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद ठंड
धुंध छाने के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। ऐसे में यह फसलों के लिए फायदेमंद है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतनी अधिक अच्छी गेहूं की फसल होगी। ऐसे में धुंध जरूरी है। ऐसे में जितनी अधिक धुंध व ठंड पड़ेगी वो सरसों व गेहूं की फसलों के लिए फायदेमंद होगी। किसानों की माने तो अगर ऐसे ही धुंध रही तो सरसों व गेहूं की अच्छी पैदावार होगी।
23 दिसंबर तक ये रहेगा तापमान
19 से 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 22-23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। 22 दिसंबर से लगातार तापमान लुढ़कना शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 व 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।