Movie prime

Haryana Weather Update: हरियाणा के आठ शहर शिमला से भी ठंडे, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Haryana Weather Update: मौसम विशेषज्ञ के अनुसार हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है, क्योंकि सुबह से शाम तक सूर्यदेव की चमकदार और तेज धूप खिल रही है। इसके अलावा कोई सुदृढ़ श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने से बारिश का इंतजार भी लंबा होता जा रहा है। इस कारण से मौसम शुष्क व साफ बना हुआ है।

 
Haryana weather news, haryana weather update, हरियाणा का मौसम, haryana weather today, haryana news, haryana news today, Chandigarh News in Hindi, Latest Chandigarh News in Hindi, Chandigarh Hindi Samachar

हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। यहां के अधिकांश शहर शिमला से भी ठंडे रहे। गुरुवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो हरियाणा में गुरुग्राम जिले का तापमान सबसे कम 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आठ शहरों का तापमान शिमला से भी नीचे रहा।

वहीं दूसरे नंबर पर हिसार जिले के बालसमंद में सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तर पश्चिमी शुष्क व बर्फीली हवाओं ने यह ठिठुरन बढ़ाई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। यही नहीं इस दौरान पाला पड़ने की भी संभावना है। 

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है, क्योंकि सुबह से शाम तक सूर्यदेव की चमकदार और तेज धूप खिल रही है। इसके अलावा कोई सुदृढ़ श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने से बारिश का इंतजार भी लंबा होता जा रहा है। इस कारण से मौसम शुष्क व साफ बना हुआ है।

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हो रहे सक्रिय 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में लगातार एक बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे है। इस कारण उत्तरी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। जैसे ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करती है तो संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होती है। वहीं जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाता है तो संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट दर्ज होती है। 

अब जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे निकला तो हवाओं की दिशा व गति में भी बदलाव हुआ और एक बार फिर से प्रदेश में उत्तर पश्चिमी शुष्क एवं बर्फीली हवाओं का आधिपत्य हुआ। इससे तापमान में भी गिरावट हुई। गुरुवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4.0 से 8.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

 

क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 
गुरुग्राम 3.7
बालसमंद (हिसार)   4.2
महेंद्रगढ़   4.5
सोनीपत     4.7
अंबाला   5.4
हिसार     5.5
झज्जर   6.1
करनाल     6.2