Haryana Weather Update: हरियाणा में सबसे ठंडी रात, न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री पर आया; प्रदेश में रात के तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट

Haryana Weather Update: हरियाणा में अब रातें और ज्यादा ठंडी होने लगी हैं। पिछले 24 घंटे की तुलना में प्रदेश में न्यूनतम पारे में औसतन 2.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन पहले तक जहां न्यूनतम पारा 8 डिग्री के आसपास था, अब वहीं गिर कर एक-दो जिलों को छोड़ कर अन्य में 7 डिग्री से नीचे आ गया है।
बीती रात सबसे कम तापमान हिसार के बालसमंद AWS में 4.2 डिग्री दर्ज हुआ। यह पिछली रात की तुलना में 2.8 डिग्री कम है। अंबाला, भिवानी और जींद में अभी पारा 8 डिग्री से उपर है। अब आने वाले दिनों में रात को ठंड बढ़ने के साथ ही धुंध भी छाने का अनुमान है।
मेवात में 5 डिग्री तक गिरा पारा
प्रदेश के लगभग सभी जिलो में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मेवात के मंडोकला में तो सबसे ज्यादा 5 डिग्री तक पारा गिरा है। अब यहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पर है। नारनौल में भी न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक गिर कर बीती रात 6.8 डिग्री रहा।
बीती रात 3 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। हिसार के बालसमंद में जहां पारा 4.2 डिग्री रहा, वहीं महेंद्रगढ़ केवीके में 4.5 और सोनीपत में 4.7 डिग्री रहा। मेवात में सबसे तेजी से तापमान गिरा है।
देखें कहां कितना रहा रात को तापमान | |
जिला | न्यूनतम तापमान |
अंबाला | 8.7 डिग्री |
हिसार | 5.5 डिग्री |
बालसमंद हिसार | 4.2 डिग्री |
करनाल | 6.2 डिग्री |
महेंद्रगढ़ KVK | 4.5 डिग्री |
रोहतक | 6.8 डिग्री |
भिवानी | 7.8 डिग्री |
फतेहाबाद AWS | 7.1 डिग्री |
गुरुग्राम KVK | 6.5 डिग्री |
झज्जर | 6.1 डिग्री |
जींद | 8.0 डिग्री |
कैथल कौल | 6.1 डिग्री |
करनाल NDRI | 7.1 डिग्री |
कुरुक्षेत्र | 7.4 डिग्री |
मेवात मंडोकला | 5.7 डिग्री |
सोनीपत | 4.7 डिग्री |
गेहूं की फसल पर असर
दिसंबर महीना आधा बीत जाने के बावजूद हरियाणा में दिन और रात के तापमान में भारी अंतर है। इसका सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ रहा है। कम फुटाव हो रहा है। इससे गेहूं का उत्पादन घटने की आशंका भी बनी हुई है। दिसंबर व जनवरी को कड़ाके की सर्दी का महीना माना जाता है, लेकिन अब प्रदेश में हालात बदले हुए हैं।
यहां दिन में अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री के आासपास बना हुआ है, वहीं रात को पारा सामान्य से उपर चल रहा है। दिन में धूप से पसीना छूट रहा है, वहीं सुबह शाम की ठंडी हवा से कंपकंपी छूट रही है। मौसम के इस हाल से लोग परेशान हैं।
अब घटने लगा रात का पारा
प्रदेश में दिन तो अभी गर्म हैं, लेकिन रात को ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार रात को जहां अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास था, वहीं अब तीन जिलों को छोड़कर यह 7 डिग्री से नीचे आ गया है। प्रदेश में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान घटा है।
ठंडी हवा के चलने से ऐसा हुआ है। हिसार के बालसमंद की रात सबसे ठंडी है। बीती रात को यहां तापमान गिर कर 4.2 डिग्री पर आ गया। अंबाला में रात का तापमान 8.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है।