Haryana Weather updates: हरियाणा में बढ़ सकती है ठिठुरन, 8 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

हरियाणा और पंजाब का मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में अब मौसम करवट ले रहा है। ठंड अब आने वाले दिनों में लोगों को परेशान करने वाली है। लगभग आधा दिसंबर बीत चुका है। लेकिन देश के कुछ हिस्सों में अब भी धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है।
हरियाणा और पंजाब में दोनों राज्यों के कई जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार जहां सुबह, शाम और रात की ठंड ठिठुरने वाली है, वहीं दिन में तेज धूप से राहत मिलेगी। दिसंबर के चौथे सप्ताह से दिन में ठंडक महसूस होने लगेगी।
हरियाणा में क्या रहेगा तापमान?
हरियाणा में आज सूर्योदय और सूर्यास्त की बात करें तो सूर्योदय का समय सुबह 07:12 बजे होगा। तो वहीं सूर्यास्त का समय शाम 5:23 बजे होगा। यानी यह 10 घंटे का दिन होगा। हरियाणा के कई जिलों में आज सुबह तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तो वही कई अन्य जिलों में हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थिति के कारण तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और हवा की गति 12km/h होगी।
पंजाब में तापमान गिर सकता है
पंजाब की बात करें तो आज सूर्योदय सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर होगा। अतः सूर्यास्त का समय शाम 5:26 बजे होगा। यानी यहां भी 10 घंटे का दिन होगा। जबकि पंजाब में आज सुबह तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, हवा, नमी और मौसम की अन्य स्थितियों के कारण यह 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हरियाणा की तरह हवा की गति 12km/h होगी।
हरियाणा और पंजाब दोनों ही राज्यों में अब सर्दी जोरों पर होगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में धूप निकलने से फिलहाल राहत मिल रही है, लेकिन ठंडी हवा चलने से दिन में तापमान में भी गिरावट आएगी। इस महीने के अंत तक स्मॉग का सीजन शुरू हो सकता है। यानी आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड सहने के लिए तैयार रहना होगा।