Movie prime

हरियाणा में धर्मांतरण कर हिंदू लड़की की मुस्लिम से शादी, नोटरी, एफिडेविट बनाने वाले नोटरी, गवाह व काजी पर एक्शन

 
haryana samachar

फरीदाबाद। SGM नगर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराकर हिंदू युवती की शादी मुस्लिम युवक से कराने का मामला प्रकाश में आया है।युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पूरे परिवार सहित धर्म परिवर्तन कराने के लिए एफिडेविट बनाने वाले नोटरी, गवाह, निकाह कराने वाले काजी पर केस दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता धीरज शुक्ला ने पुलिस को बताया परिवार के साथ SGM नगर में रहते हैं।उनकी बड़ी बेटी संस्कृति निजी बैंक में काम करती है।आरोप है SGM नगर निवासी जावेद ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया।पिछले साल जावेद के परिजन शादी का प्रस्ताव लेकर उनके घर आए थे, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया।28 अक्टूबर 2022 को धीरज शुक्ला के पास कोर्ट का नोटिस आया कि उनकी बेटी ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जांच करने पर पता लगा बेटी ने धर्म परिवर्तन कर जावेद से निकाह कर लिया है।उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि बेटी संस्कृति का हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 के अनुसार धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है।नियमानुसार निकाह अमान्य है।पुलिस ने जावेद खान, फिरोज खान, लियाकत अली, मां पायल, गवाह इरशाद, काजी मोहम्मद अब्दुल सजान व नोटरी करने वाले ईश्वर प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।