Movie prime

Rohtak News : मंडप की जगह जेल पहुंचा दुल्हा, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
दुल्हन,अरमानों,बरात,ल्हें,दुष्कर्म,गिरफ्तार,नाबालिग,यौन उत्पीड़न,आरोप

रोहतक। घोड़ी पर बैठकर दुल्हन लाने की तैयारी कर रहे एक युवक के अरमानों पर उस समय पानी फिर गया जब बरात रवाना होने से पहले दुल्हें बने युवक को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पर नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। इस संबंध में दर्ज शिकायत के बारे में बताते हुए महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमिला ने कहा कि शहर की एक कालोनी की 17 साल की लड़की ने शिकायत दी थी कि उसके पड़ोस में झज्जर जिले का युवक किराये पर रहता था।

एक दिन परिवार के लोग घर से बाहर काम पर गए हुए थे। तभी आरोपी युवक तीन माह पहले घर में घुस आया। उस समय वह अकेली थी। आरोपी ने उसे डरा धमकाकर गलत काम किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।

अब पीड़िता के परिजनों को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। उन्होंने 14 दिसंबर को महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी की शादी होने वाली है। तत्काल पुलिस झज्जर पहुंची और आरोपी को बरात रवाना होने से एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेजा गया है।