Movie prime

Yamunanagar Accident : पंचकूला-देहरादून नेशनल हाईवे पर धुंध का कहर, कई वाहन टकराए, चार लोगों की हालत गंभीर

हादसे में कई वाहन बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जिनमें सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई।
 
Accident in yamunanagar

पंचकूला-देहरादून नेशनल हाईवे पर यमुनानगर के गांव औरंगाबाद के नजदीक रविवार सुबह घना कोहरा छाए रहने के बीच आधा दर्जन से अधिक आपस में टक्करा गए। वाहनों के टकराने से चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई। पुलिस ने गंभीर हालत में घायल हुए लोगों को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया। जहां अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात से ही जिले में घना कोहरा छाया हुआ है। इसी घने कोहरे में रविवार सुबह पंचकूला-देहरादून नेशनल हाईवे पर यमुनानगर के गांव औरंगाबाद के नजदीक आधा दर्जन से अधिक वाहन पीछे से टक्करा गए। हादसे में कई वाहन बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जिनमें सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई।

जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया गया है कि गंभीर हालत में चार लोगों को पुलिस ने तुरंत ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया। इस दौरान नेशनल हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। बताया गया है कि जो लोग घायल हुए हैं वह अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

घने कोहरे में धीमी गति से चलाएं वाहन

पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने लोगों से घना कोहरा में अपने वाहनों को धीमी गति से चलाए जाने की अपील की है। उनका कहना है कि घना कोहरा में लोगों वाहन चालकों को मार्ग पर चलते समय ऐहतियात बरतना चाहिए और स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।