Movie prime

चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा, बनाया जाएगा प्रदूषण मुक्त, बनाए जा रहे हैं नए नियम

 
चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा, बनाया जाएगा प्रदूषण मुक्त, बनाए जा रहे हैं नए नियम

Delhi: चंडीगढ़ को ब्युटीफुल सिटी के तौर पर जाना जाता है। इस शहर को लगातार विकसित करने का काम किया जा रहा है। इस शहर को प्रदूषण मुक्त करने पर भी काम चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार चंडीगढ़ में हर तीन मिनट में नया वाहन सड़कों पर उतर रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ में भी प्रदूषण की समस्या बढ़ती ही जा रही है। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी इसका दबाव बढ़ रहा है।

लेकिन अब प्रशासन भी इसके लिए तैयारी कर रहा है। कई नियम भी इसके लिए बनाए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य भी चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का है। इसके लिए अब चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी डीजल बसों के सिटी सर्विस के लिए खरीदने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा भी कई अहम फैसले लिए गए हैं।

चंडीगढ़ को प्रदूषण मुक्त बनाने पर चल रहा है काम

चंडीगढ़ में प्रदूषण से शहर की हालत खराब होने से पहले ही कई नियम बनाए जा रहे हैं। डीजल बसों को सिटी सर्विस के लिए खरीदने पर रोक लगाने के साथ साथ अब इलेक्ट्रिक को छोड़ सभी ऑटो रेजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगा दी गई है। वाहनों को लेकर भी सख्त पॉलिसी बनाने पर काम किया जाने वाला है। 2023 तक चंडीगढ़ को ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन वाला शहर बनाने की योजना भी तैयार कर ली गई है।

कहा जा रहा है कि 2027 तक चंडीगढ़ में जिन भी नए वाहनों का रेजिस्ट्रेशन किया जाएगा उसमें से 80% वाहन इलेक्ट्रिक ही होने वाले हैं। हालांकि 20% ही वाहन डीजल वर्जन वाले होंगे। ऐसे में चंडीगढ़ में प्रदूषण को रोका जा सकेगा। वहीं प्राइवेट गाड़ियों के लिए भी टारगेट सेट कर दिया गया है। 2027 तक 50% निजी कारों को इलेक्ट्रिक में बदल दिया जाएगा।

ये होगी चंडीगढ़ की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी

कहा जा रहा है कि ये पॉलिसी खास होने वाली है जिसमें पहले साल में 50 और दूसरे साल में 100 चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित किया जाएगा। ई कार की खरीद पर 2 लाख रूपये का इसेंटिव दिया जाएगा। स्क्रैप पॉलिसी के अनुसार पुराना वाहन देकर इलेक्ट्रिक वाहन खरीद पर 7 हज़ार रूपये दिए जाने वाले हैं। ऐप से ही चार्जिंग स्टेशन, खाली स्लॉट और टैरिफ की जानकारी ली जा सकती है।