Movie prime

इस चीज की जानकारी देने वालों को हरियाणा सरकार देगी 1 लाख रूपये, जानें पूरी जानकारी

 
इस चीज की जानकारी देने वालों को हरियाणा सरकार देगी 1 लाख रूपये, जानें पूरी जानकारी

हरियाणा में अलग अलग मुद्दों पर सरकार द्वारा भी सोच विचार किया जा रहा है और इस पर तेजी से काम भी किया जा रहा है। प्रदेश में कई जगहों पर आज भी कन्या भ्रूणहत्या समस्या बनी हुई है जिससे प्रदेश का लिंगानुपात भी समान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में हरियाणा सरकार भी इस समस्या को खत्म करने के लिए कई प्रयास कर रही है।

लेकिन हरियाणा में लिंगानुपात सुधारने के लिए हिसार प्रशासन की ओर से अहम कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि अब कन्या भ्रूणहत्या की पुख्ता जानकारी देने वालों को हरियाणा सरकार की ओर से 1 लाख रूपये दी जाएंगे और साथ ही पहचान को भी गुप्त रखा जाने वाला है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

कन्या भ्रूणहत्या की पुख्ता जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

हरियाणा में लिंग अनुपात को सुधारने का काम किया जा रहा है। हाल ही में हिसार में पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ही हिसार के उपायुक्त उत्तम सिंह ने स्वास्थ्य एवं संबन्धित विभागों के अधिकारियों को अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की निगरानी करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं कई खराब प्रदर्शन वाले खंडों में विशेष अभियान के तहत भी लोगों को जागरूक करने का काम किया जाने वाला है।

वहीं उपायुक्त ने कहा है कि कन्या भ्रूणहत्या की पुख्ता जानकारी देने वालों को सरकार द्वारा 1 लाख रूपये की इनाम राशि दी जाएगी। वहीं जो भी व्यक्ति इस जघन्य अपराध की सूचना देंगे उनकी पहचान को भी गुप्त रखा जाने वाला है। वहीं जो भी लोग इस अपराध को करेंगे उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने के आदेश जारी किए गए हैं।

अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की होगी निगरानी

उपायुक्त ने नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए हेल्थ कमेटी का गठन भी किया जाने वाला है। हिसार उपायुक्त ने कहा है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी को भी इस अभियान से जोड़ा गया है।