Movie prime

हरियाणा सरकार की नई पहल, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी मिलेगी पॉड कार सुविधा, यात्रियों को मिलेगा लाभ

 
हरियाणा सरकार की नई पहल, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी मिलेगी पॉड कार सुविधा, यात्रियों को मिलेगा लाभ

हरियाणा सरकार द्वारा समय समय पर प्रदेश के लोगों को कई सुविधा देने का काम किया जा रहा है। यातायात के अलग अलग साधनों को भी प्रदेश के अलग अलग शहरों में चलाया जा रहा है। वहीं अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में भी अब नए तरह के यातायात साधन को शुरू किया जाने वाला है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जल्द ही पॉड कार सेवा को शुरू किया जाने वाला है जिससे यात्रियों को भी काफी लाभ मिलने वाला है। इसके लिए तैयारी भी की जा रही हैं। चंडीगढ़ के पुराने टर्मिनल को नए टर्मिनल से भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलने वाली है। अब यात्री भी इस सुविधा के शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मिलेगी पॉड कार सुविधा

हरियाणा वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि चंडीगढ़ के पुराने एयरपोर्ट टर्मिनल को न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल को जोड़ने के लिए ही पॉड कार सेवा को शुरू किया जाने वाला है। हरियाणा की कंपनी हरियाणा मेट्रो रेल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन भी अगले तीन महीनों में ही डीपीआर भी तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है।

चंडीगढ़ प्रशासन भी इस प्रोजेक्ट के लिए तैयार हो चुका है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू होने वाला है। इस प्रोजेक्ट पर 231 करोड़ का खर्च होने वाला है। वहीं यात्रियों को भी अंतर्राष्ट्रीय सुविधाएं मिलने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट का काम पूरा होते ही यात्री भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। जिससे उन्हें सफर करने में आसानी होगी।

77 पॉड कार को किया जाएगा शुरू रिपोर्ट्स में इस प्रोजेक्ट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में यात्रियों के साथ साथ माल के परिवहन के लिए भी 77 पॉड कार को संचालित किया जाने वाला है। इस साधन से मात्र 8-10 मिनट में सफर हो जाएगा।