Movie prime

हरियाणा के इन जिलों में बनाए गये नए उपमंडल, CM खट्टर ने ट्वीट कर दी जानकारी, देखें लिस्ट

 
हरियाणा के इन जिलों में बनाए गये नए उपमंडल, CM खट्टर ने ट्वीट कर दी जानकारी, देखें लिस्ट

हरियाणा के 8 जिलों को नए उपमंडलों की सौगात मिली है। जिसमें भिवानी, गुरुग्राम, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर जिला शामिल है। CM मनोहर लाल ने TWEET कर इसकी जानकारी दी है। अब इन जिलों में खंडों को उपमंडल का दर्जा मिलने पर वहां के लोगों को काफी राहत व फायदा होगा। सीधे तौर पर लोग धक्के खाए बगैर अपने सरकारी काम आसानी से करवा सकेंगे।

इसराना के लिए दोनों सांसदों ने किया सीएम का धन्यवाद

करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया और राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने इसराना को उपमंडल का दर्जा दिए जाने की घोषणा करने पर CM मनोहर लाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा इससे विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

इसराना उपमंडल के लोगों को अब अपने कार्यों के लिए पानीपत शहर नहीं आना पड़ेगा। संजय भाटिया ने कहा कि इसराना तहसील को उपमंडल बनाने से स्थानीय लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन व अन्य उपमंडल संबंधी कार्य भी वहीं होंगे। प्रदेश सरकार की यह सबसे बड़ी सौगात है। CM ने व्यक्तिगत रुचि लेकर यह घोषणा की है।

राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने भी कहा कि यह बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इसराना को उपमंडल का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री से विशेष तौर पर अनुरोध किया था। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और मंगलवार को इसकी घोषणा की है।

पंवार ने कहा कि इसराना के लोगों को अब अपने प्रशासनिक कार्यों के निपटान के लिए इसराना उपमंडल पर ही सारी सुविधाएं मिलेंगी और उनके कामों का निपटान वहीं पर होगा। लोगों की जिला मुख्यालय से दूरी कम होगी।

ये बनें नए उपमंडल

- बवानीखेड़ा (भिवानी) - मानेसर (गुरुग्राम) - जुलाना (जींद) - नीलोखेड़ी (करनाल) - नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़) - इसराना (पानीपत) - कलानौर (रोहतक) - छछरौली (यमुनानगर)