टूरिज्म के लिए बहुत खास है साउथ हरियाणा, रेवाड़ी की ये 5 जगह है शानदार
हरियाणा को घूमने के लिहाज़ से बेहद खास माना जाता है। हरियाणा के अलग अलग जिलों में ऐसी कई खास जगह हैं जहां सारा साला लोग घूमने के लिए आते हैं। इन्हीं जिलों में शामिल है रेवाड़ी। साउथ हरियाणा में रेवाड़ी भी घूमने के लिहाज से बेहद खास ज़िला है।
यहाँ के कई पर्यटक स्थल बेहद खास हैं जहां लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। आज हम आपको रेवाड़ी की टॉप 5 जगहों के बारे में ही बताने जा रहे हैं जहां घूमकर आपको भी मजा आ जाएगा।
राव तुलाराम मेमोरियल
ये जगह रेवाड़ी की बेहद खास जगहों में से एक हैं जहां काफी लोग घूमने के लिए आते हैं। राव तुलाराम देश के स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने देश को आजाद कराने में अहम योगदान दिया है। उन्हीं की याद में इस मेमोरियल का निर्माण किया गया है ये मेमोरियल भी बेहद खास है।
बाग वाला तालाब
रेवाड़ी का बाग वाला तालाब भी काफी फेमस है। इस जगह पर घूमने के लिए काफी लोग आते हैं। इस जगह पर खूब हरियाली है। वहीं यहाँ के तालाब की सुंदरता भी देखते ही बनती है। इस तालाब को काफी एतिहासिक भी बताया जाता है।
बावल का किला
ये किला रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर रोड के पास ही बना है। ये शहर का सबसे प्रसिद्ध किला है। जहां की खूबसूरती लाखों लोग देखने के लिए आते हैं। बताया जाता है कि यहाँ अलग अलग राजाओं ने शासन किया है। हालांकि अब ये किला खंडहर बनता जा रहा है।
लाल मस्जिद रेवाड़ी
की लाल मस्जिद भी घूमने के लिए बेहद खास जगह है। इसे भी एतिहासिक स्थल बताया जाता है। हजारों लोग यहाँ घूमने के लिए आते हैं बताया जाता है कि इस मस्जिद को अकबर के शासनकाल में बनाया गया है।
घटेशवर मंदिर
ये मंदिर भी रेवाड़ी का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में शिव के नटराज अवतार के दर्शन होते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर के दर्शन करने से हर इच्छा भी पूरी हो जाती है।