Movie prime

दिल्ली के ये 5 बाज़ार हैं बहुत फेमस, 50% से भी ज्यादा डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं जरूरी सामान

 
दिल्ली के ये 5 बाज़ार हैं बहुत फेमस, 50% से भी ज्यादा डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं जरूरी सामान

नई दिल्ली : दिल्ली के बाज़ार काफी फेमस हैं। दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में कई फेमस बाज़ार हैं जहां लोग शॉपिंग करने के लिए आते हैं और बहुत ही कम पैसों में बढ़िया खरीददारी कर लेते हैं। आज हम आपको दिल्ली के ऐसे ही 5 बाज़ारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बहुत कम पैसों में बढ़िया शॉपिंग कर सकते हैं। इन बाज़ारों से इलेक्ट्रोनिक, कपड़ा, फर्नीचर जैसे सभी जरूरत के सामान को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इन बाज़ारों के बारे में

अमर कॉलोनी मार्केट

अमर कॉलोनी मार्केट फर्नीचर के लिए काफी फेमस है। यहाँ काफी कम दामों पर फर्नीचर का सामान खरीदा जा सकता है। इस बाज़ार में मिलने वाले सामान की गुणवत्ता काफी अच्छी होती है जिसे लोग भी पसंद करते हैं। वहीं यहाँ किचन से जुड़ा सामान भी काफी कम दामों पर ही मिल जाता है।

एमजी रोड

इस बाज़ार को भी फर्नीचर की सबसे अच्छी मार्केट माना जाता है। इस बाज़ार में फर्नीचर के सामान के बड़े बड़े शोरूम और गोदाम हैं। इस बाज़ार में फर्नीचर के साथ साथ होमवेयर और सजावटी सामान भी काफी कम दामों पर मिल जाता है। इसके अलावा इस बाज़ार में घर के लिए काफी कुछ सामान मिल जाता है।

सरोजिनी नगर मार्केट

ये बाज़ार भी फर्नीचर और कपड़ो को खरीदने के लिए सबसे अच्छी मार्केट है। इस बाज़ार का नाम तो दूसरे राज्यों में भी काफी फेमस है। इस बाज़ार में काफी कम दामों पर शादी के लिए कपड़े और फर्नीचर भी खरीदा जा सकता है।

चांदनी चौक

शायद ही कोई होगा जो चांदनी चौक बाज़ार का नाम न जानता हो। इस बाज़ार में इलेक्ट्रोनिक, कपड़ा और फर्नीचर काफी कम दामों पर खरीदा जा सकता है। यहाँ सामान हॉलसेल रेट पर ही मिलता है।

करोल बाग

करोल बाग की मार्केट भी शॉपिंग के लिए बेहद खास है जहां जरूरत का हर सामान भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। कई लोग इस बाज़ार में शॉपिंग करने के लिए आते हैं। शादी के हिसाब से भी यहाँ शॉपिंग की जा सकती है।