Movie prime

हरियाणा के इन जिलों को मिलेगी 5 फ्लाइओवर की सौगात, सर्विस लेन बनाने का भी हो चुका है एलान

 
हरियाणा के इन जिलों को मिलेगी 5 फ्लाइओवर की सौगात, सर्विस लेन बनाने का भी हो चुका है एलान

हरियाणा में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। कई हाइवे भी हरियाणा में बनाए जा चुके हैं और कुछ पर काम चल रहा है। जबकि अलग अलग जिलों में जरूरत के मुताबिक अंडरपास, फ्लाईओवर और सर्विस लेन बनाने का काम भी किया जा रहा है। अब हरियाणा के 2 जिलों को भी नए फ्लाईओवर और सर्विस लेन की सौगात मिलने वाली है।

दिल्ली रोहतक नेशनल हाइवे NH-9 पर ही 5 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाने वाला है। जिसमें से 3 फ्लाईओवर बहादुरगढ़ और दो रोहतक में ही बनाए जाने वाले हैं। वहीं रोहतक में सर्विस लेन बनाने का काम भी शुरू किया जाना है। बढ़ते हादसों को देखने के बाद ही इस काम को अब जल्द शुरू करने की कवायद तेज हो गई है।

हरियाणा में बनाए जाएंगे 5 फ्लाईओवर

NH-9 पर 5 फ्लाईओवर को बनाने का काम अब जल्द ही शुरू होने वाला है। इस हाइवे पर 5 फ्लाईओवर और एक सर्विस लेन बनाई जाने वाली है। दरअसल सही व्यवस्था न होने के कारण ही इस हाइवे पर कई जगह सड़क हादसे हो रहे थे इसलिए अब यहाँ फ्लाईओवर को बनाने की कवायद शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि सीएम द्वारा घोषणा पहले ही हो चुकी थी लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। अब खबर है कि इस काम के लिए NHAI द्वारा टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

सबसे पहले इन निर्माणों के लिए औपचारिकताओं को पूरा किया जाना है जिसके बाद ही फ्लाईओवर और सर्विस लेन का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि फ्लाईओवर और सर्विस लेन बन जाने के बाद लगातार हो रहे सड़क हादसों में भी कमी आने वाली है।

जानिए कहाँ कहाँ बनाए जाएंगे फ्लाईओवर

हाइवे पर 5 फ्लाईओवर बनाए जाने वाले हैं जिसमें से 3 बहादुरगढ़ में होंगे और बाकी 2 रोहतक में बनाए जाएंगे। बहादुरगढ़ में बालौर चौक, नया गाँव चौक और रोहद बाईपास पर वहीं रोहतक में सांपला बेरी रोड और रोहतक बाईपास पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। रोहतक के गाँव खरावड़ से रोहतक तक सर्विस लेन का निर्माण किया जाना है। जल्द ही इस पर अब काम शुरू होने वाला है।