Movie prime

देश में सबसे महंगा है हरियाणा का ये टोल टैक्स, यहां 3 गुना अधिक वसूला जाता है शुल्क

 
देश में सबसे महंगा है हरियाणा का ये टोल टैक्स, यहां 3 गुना अधिक वसूला जाता है शुल्क

हरियाणा के गुरूग्राम और सोहना के बीच बना एक्सप्रेस वे ना केवल बेहद शानदार है, बल्कि वहां से सफर करने वालों को अब लंबे जाम में भी नहीं फंसना पड़ रहा। इस एलीवेटिड हाईवे पर दिल्ली-गुरूग्राम के रास्ते सोहना पहुंचने के लिए अब कुछ मिनटों का समय ही लगता है।

इस हाईवे पर गाड़ी के चढ़ते ही एक अलग अनुभव आपके सामने होगा। मगर इस फर्राटेदार सफर के साथ ही एक और खबर भी आपके लिए कुछ दुखदायी हो सकती है। टोल टैक्स पर आधरित इस हाईवे पर गाड़ी चलाने का मजा कुछ किरकिरा भी हो सकता है।

बताया गया है कि इस टोल पर गाड़ी चलाने की एवज में आपको अपनी जेब कुछ अधिक ढीली करनी होगी। यानि कि इस रूट पर एक साथ से कई गुणा अधिक टैक्स बढ़ा दिया गया है। जिसने भी यह खबर सुनी वह बेहद हैरान रह गया। बताया गया है कि गुरूग्राम सोहना टोल रोड देश में सबसे अधिक महंगा होने का खिताब हासिल कर चुका है।

बताया गया है कि इस टोल पर 4 अगस्त की रात 12 बजे से टैक्स के रेटों में एक साथ कई गुणा अधिक का इजाफा कर दिया गया है। इस एक्सप्रेस वे पर सफर करने के लिए प्रति किलोमीटर 5 रुपए 23 पैसे चुकाने होंगे। इस बढोत्तरी के बाद इस टोल टैक्स को देश में सबसे अधिक महंगा माना जा रहा है।

बता दें कि इस टोल रोड के शुरू होने के करीब 15 दिन बाद अचानक से धामडोज टोल प्लाजा पर रेट तीन गुणा अधिक बढ़ा दिए गए। पहले इस टोल पर 45 रुपए चुकाने पड़ते थे, मगर रोड का उदघाटन होते ही इसका रेट तीन गुणा बढ़ाते हुए 45 से 115 रुपए कर दिया गया।

19 जुलाई 2022 को इस टोल रोड का उदघाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया था। परंतु अचानक से ऐसा ना जाने क्या हुआ कि पंद्रह दिनों बाद 4 अगस्त की रात 12 बजे से इस टोल पर रेट तीन गुणा अधिक वसूले जाने लगे। जिससे भी यह टोल वसूली की गई, वह बुरी तरह से हैरान रह गया।

इस रूट पर सफर करने वाले छोटे निजी वाहनों से एक तरफ के 115 रुपए चार्ज किए जा रहे हैं। वहीं दो ट्रिप के लिए 175 रुपए वसूले जाने लगे हैं। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। वहीं दूसरी ओर इस टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले ग्रामीणों को रियायत जरूर दी जा रही है।

धामडोज टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के रजिस्टर्ड वाहनों को इस भारी भरकम टोल में छूट दी जा रही है। इन सभी को 315 रुपए प्रति महीने का पास बनाकर दिया जा रहा है।

इस मामूली से शुल्क पर ये ग्रामीण दिन में कितनी भी बार इस टोल से आ जा सकते हैं। टोल बूथ के अधिकारी का कहना है कि यह रियायत पास बनवाने के लिए चालक को अपनी गाड़ी के रजिस्टे्रशन प्रमाणपत्र के साथ उसी नाम का आधार कार्ड भी देना होगा। इसके बाद ही चालक को मंथली पास जारी कर दिया जाएगा।