Movie prime

आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी के दूसरे बर्थडे से केक की झलकियां आईं सामने, है बेहद यूनिक

हाल ही में बिजनेसमैन आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के दूसरे बर्थडे केक की तस्वीरें हाथ लगी हैं. आइए आपको दिखाते हैं।
 
Prithvi Akash Ambani

अंबानी परिवार हर त्योहार और फैमिली फंक्शन को बेहद धूमधाम के साथ मनाता है। कुछ दिनों पहले 10 दिसंबर 2022 को अंबानी फैमिली के सबसे छोटे सदस्य व आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) का दूसरा बर्थडे ग्रैंड तरीके से सेलि​ब्रेट किया गया। अब इनके बर्थडे केक की प्यारी फोटोज सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

prithvi ambani

वैसे तो पृथ्वी अंबानी की बेहद कम तस्वीरें ही देखने को मिलती हैं, लेकिन जब कभी भी उनकी कोई फोटो सामने आती है, वह पल भर में वायरल हो जाती है। उनके पहले बर्थडे सेलिब्रेशन को अंबानी फैमिली ने अपने पैत्रृक निवास स्थान गुजरात में बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया था, जिसकी तस्वीरें आज तक सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस सेलिब्रेशन में पूरा अंबानी खानदान एक साथ नजर आया था। पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

prithvi

अब पृथ्वी के दूसरे बर्थडे पर भी अंबानी फैमिली ने ग्रैंड सेलिब्रेशन किया है। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसे मुंबई में बेहद प्राइवेट तरीके से खास लोगों की मौजूदगी में ही मनाया गया। अब पृथ्वी के दूसरे बर्थडे के केक की झलकियां सामने आई हैं। सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि गोल्डन कलर के बेस पर पिंक कलर के केक पर प्रिंस पृथ्वी लिखा है। केक ​के ऊपर एक बेबी बॉय को बैठे देखा जा सकता है।

prithvi ambani 2nd birthday

Ambani Family. Prithvi Ambani, Nita Ambani, Akash Ambani

इसके पहले, जून 2022 में अंबानी फैमिली ने अनंत अंबानी की कथित गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के लिए एक क्लासिकल डांस प्रोग्राम आयोजित किया था, इसमें पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आया था। इस दौरान अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य पृथ्वी अंबानी गुलाबी कुर्ते में क्यूट लग रहे थे, जो अपने पापा और दादा के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे थे। 

ambani family

फिलहाल, आपको पृथ्वी के दूसरे बर्थडे केक की तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।