Movie prime

21 मई 2022 का राशिफल | आज का राशिफल 2022 | Aaj Ka Rashifal 21 May 2022 | आज का राशिफल |

 
21 मई 2022 का राशिफल | आज का राशिफल 2022 | Aaj Ka Rashifal 21 May 2022 | आज का राशिफल |

आज का दैनिक राशिफल / Horoscope Today in Hindi, Aaj Ka Rashifal
मेष राशि(Aries): आमतौर पर शनिवार का दिन आप अध्ययन मनन और धार्मिक प्रवचन सुनने में बिताना चाहते हैं, परन्तु काफी समय इस कार्यक्रम में ब्रेक लग रहा है। आज के दिन भी आपको अपने घर के बुजुर्गों के आदेश पर चलना होगा। शाम के समय कुछ मेहमान और पारिवारिक मित्र-पड़ोसी आपके घर का रुख कर सकते हैं।

वृष राशि(Taurus): आमतौर पर शनिवार का दिन आपके लिए आराम का नहीं होता है। जब चारों तरफ आपकी जरूरत हो और सामाजिक दायरे में आप एक गणमान्य हस्ती बनना चाहते हैं, तो दिन को घर बैठकर बर्बाद नहीं करें। आज के दिन आपके घर में मांगलिक कार्य होंगे और शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि(Gemini): शनिवार का दिन आपके लिए एक नहीं बल्कि अनेक प्रकार के कार्यों को निपटान का हो सकता है परन्तु आमतौर पर आपकी नींद ही पूरी नहीं हो पाती है। आप मीडिया या सार्वजनिक सेवा से जुड़े हैं तो बिजनेस पार्टी में जाना भी आपको आज जरूरी होगा। दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा।

कर्क राशि(Cancer): शनिवार का दिन हो और आपके पास कोई काम न हो ऐसा नहीं हो सकता है। आज के दिन जहां कई काम एक साथ निपटाने होंगे, वहीं अपने वरिष्ठ अधिकारी आदि की सेवा में भी हाजिर होना पड़ सकता है। अपने कागजातों को पूरा रखें, इनकी कभी भी आपको जरूरत पड़ सकती है। दिन आपका मिला-जुला रहने वाला है।

सिंह राशि(Leo): हो सकता है आज आपको अपने वाहन के रिपेयर का जिम्मा उठाना पड़े। वैसे तो आपका छुट्टी का दिन पहले ही किसी ना किसी वजह से व्यस्त रहता है। यदि किसी सेवा जॉब सेक्टर में कार्यरत हैं तो हो सकता है कुछ ऑफिस के काम भी आपके आराम में खलल डालें। किसी की सलाह आपके काम आ सकती है।

कन्या राशि(Virgo): हमेशा ही शनिवार का दिन आपके लिए ज्यादा बहुत व्यस्त रखने वाला होता है। सवाल सिर्फ व्यस्तता का नहीं है बल्कि घरेलू संबंधों का भी है। आपको घर के कई जरूरी काम छुट्टी लेकर भी पूरे करने होंगे। मकान की मरम्मत हो या घर की सजावट सभी के लिए कोई जरूरी साजो सामान की शॉपिंग आपको ही करनी होगी।

तुला राशि(Libra): शनिवार के दिन जहां आप ड्यूटी की टेंशन से मुक्त रहते हैं, वहीं अपने निजी संबंध आड़े आते हैं। आपके दोस्तों और प्रियजनों की शिकायत भी यही रही है कि आप उन्हें घर पर नहीं मिलते हैं। और अगर वह बुलाते हैं तो भी स्वयं गायब हो जाते हैं। आज उन सबकी शिकायत दूर कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि(Scorpio): आज के दिन आपकी चिंताएं और बढ़ जाती हैं। बहुत बिन्दास अन्दाज में आज आपको सजना-संवरना होता परन्तु तत्काल ही कोई फोन कॉल आपके प्रोग्राम को बदल सकता है। घर के किसी सदस्य के लिए भी आपको कुछ खरीदना पड़ सकता है। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

धनु राशि(Sagittarius): आज के दिन घर के रखरखाव का सारा भार आपके कंधों पर आ सकता है। अभी आप ऐसे दिन को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं, जिसके बीच आप अपने सभी वस्त्र को सहेज सकें। जिम पार्लर आदि जाना हो तो बढ़ते व्यय का भी ध्यान रखें। वैसे किसी भी एटीएम से आप जहां चाहे जेब भारी कर सकते हैं।

मकर राशि(Capricorn): आप व्यावसायिक अवसर का पूरा लाभ उठाना तो जानते हैं, परन्तु कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपको इस दिन ड्यूटी पर भी बुला सकते हैं। मन मारकर आप एक्स्ट्रा कार्य के लिए निकल पड़ते हैं। वहीं अचानक रास्ते में मिलने वाला प्रियजन भी अपनी शिकायत पेश कर सकता है।

कुंभ राशि(Aquarius): यदि आप किसी हल्के-फुल्के रोजगार से जुड़े हुए हैं, तो फिर आज की छुट्टी आपके लिए अपने करियर में नए संपर्क बढ़ाने के लिए उपयोगी है। सुबह से ही किसी चहेते के फोन कॉल से विचलित होने के बजाय आप अपना हित पहले ध्यान में रखें। दोस्तों और जानकारों का आपको सहयोग मिलेगा।

मीन राशि(Pisces): आज शनिवार को घर पर बैठना आपके लिए बोरियत का सबब हो जाता है। ऐसे में आप हफ्ते भर की थकान को नींद के जरिए मिटाते हैं। वैसे आजकल घर से निकलकर किसी बार रेस्तरां में बैठकर कुछ खाना-पीना भी भारी खर्चे का बोझ डाल देता है। अच्छा होगा यदि अभी बाहर के खाने से बचें। परिवार के साथ शाम का समय बिताना सुखद होगा।