Movie prime

Horoscope 2 May 2022 : सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, जानिए आज का राशिफल Haryana Kranti

 
Horoscope 2 May 2022 : सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, जानिए आज का राशिफल Haryana Kranti

मेषः
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आज आपके मन में कुछ नए विचार आएगें, जिसका परिणाम सकारात्मक होगा। कारोबार में निवेश करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज शुरु किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम को किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई कार्य संपन्न होगा।

वृषः
आज दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी नौकरी वालों का इंक्रीमेंट लग सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस राशि के कारोबारियों का आज नुकसान का सौदा कर सकते हैं। नशे के सेवन से दूर रहें, स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष से उपहार मिल सकता है।

मिथुनः
संतान के तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आय के स्रोत में वृद्धि होगी, अनावश्यक खर्चें हो सकते हैं। सावधान रहें आपका कीमती वस्तु चोरी हो सकता है। शाम को प्रियजन के साथ मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

कर्कः
आज चंद्रमा सप्तम भाव में होने से धन लाभ होने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सावधान रहें किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है। ऑफिस में हो रही लापरवाही को सुधारने की जरुरत है। इस राशि के कारोबारियों को आज उधारी पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी से मधुर संबंध होगा।

सिंहः
पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं। लवमेट के तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। वाहन सुख के योग हैं।

कन्याः
आज शुरु किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, भाग्य पूरा साथ देगा। इस राशि के व्यवासियों को आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। कानून से जुड़े मामलों में जीत सनिश्चित है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। इस राशि के सिगंल लोगों को उनकी साथी की तलाश पूरी हो सकती है।

तुलाः
आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। परिवार के लोगों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। इस राशि के कारोबारी रुपए पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। आज आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लवमेट के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिकः
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। अचानक धन लाभ हो सकता है, कारोबार से जुड़े लोगों को उधारी दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सावधान रहें, ऑफिस के कार्यों में की गई लापरवाही घातक हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनुः
शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको सावधान रहने की जरुरत है कोई अपना विश्वासघात कर सकता है। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। किसी को प्रपोज करने के लिए आज का दिन बढ़िया है।

मकरः
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ संभव है। इस राशि के कारोबारियों को आज सरप्राइज मिल सकता है। सावधान रहें, चोट लगने की संभावना है वाहन चलने में सावधानी बरतें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

कुंभः
स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज किसी कार्य में मिली असफलता से परेशान हो सकते हैं। इस राशि के कारोबारी निवेश करने से पहले सोच-समझ लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

मीनः
शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। लवमेट की तरफ से मंहगे तोहफे का डिमांड हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखदमय होगा।

disclamer:
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Haryana Kranti इसकी पुष्टि नहीं करता है।