Movie prime

आज का राशिफल : वृषभ और मिथुन राशि के लिए शुभ दिन, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा Horoscope 13 May 2022

 
आज का राशिफल : वृषभ और मिथुन राशि के लिए शुभ दिन, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा Horoscope 13 May 2022

मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 13 मई दिन शुक्रवार को सितारों की चाल और ग्रहों की स्थिति से मालूम होता है कि मिथुन राशि वालों को अपने प्रयास में कामयाबी मिलेगी और इनका मनोबल बढ़ेगा। वृष राशि वाले भी शुभ ग्रह स्थिति का लाभ ले पाएंगे। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है।

भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृषभ:

वृषभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन:

गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुहशाल रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। आपके पास नए अवसर आएंगे जिससे आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने काम और योजनाओं के पूर्ण होने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

कर्क:

गणेशजी कर्क राशि वालों से कह रहे हैं कि आज मिश्रित परिणाम संभव हैं लेकिन ज्यादातर आपके पक्ष में रहेंगे। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।

भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

सिंह:

सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि यह आपके लिए भाग्यशाली अवधि नहीं है। पारिवारिक-जीवन में भाई-बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। प्रेम संबंध यथावत रहेंगे। समर्पित परिश्रम से आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या:

कन्या राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे। इस प्रकार वित्तीय समृद्धि का आश्वासन दिया गया है। लेकिन पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में दे सकते हैं।

भाग्य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

तुला:

तुला राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि व्यावसायिक संदर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। घर गृहस्थी के मामले में आपको संयम से काम लेना चाहिए, क्रोध और आवेश के कारण परिवार में कहासुनी हो सकती है। महिलाएं मायके को लेकर कुछ उलझन में रह सकती हैं।

आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में सफलता का संकेत मिलेगा।

आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

धनु:

धनु राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको अपने जीवनसाथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा। इसके कारण आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी। ऐसे समय में बेहतर होगा कि अपनी कमजोरियों को किसी के आगे न बताएं चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हो।

आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मकर:

गणेशजी मकर राशि वालों से कह रहे हैं कि व्यावसायिक रूप से आज आप प्रगति करेंगे। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। आप में से कुछ लोग एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। स्थिर आय आपको बेहतर स्थिति के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी।

भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के पास दीपक जलाएं।

कुंभ:

गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मीन:

मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ सकता है और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम कर सकते हैं।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।