Movie prime

Horoscope today 30 january 2023: इन चार राशियों पर सूर्यदेव की किरपा होगी अंधाधुन लाभ होगा , फटाफट देखे अपना राशिफल

 
horoscope today 30 january 2023

Aaj ka Rashifal: चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में रहेगा और देर रात चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेगा. जबकि भरणी नक्षत्र का प्रभाव आज रहेगा। ऐसे में तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। जबकि मेष राशि वालों को आज लाभ मिल रहा है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज क्या कहते हैं भाग्यशाली सितारे।

horoscope today 30 january 2023

मेष (Aries): अच्छे परिणाम मिलेंगे

मेष राशि के लिए आज का दिन कुछ नया संकेत देगा। व्यापार में कुछ नए परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे, लाभ होगा। दिन की शुरुआत में आप प्रेम जीवन का आनंद उठाएंगे और आमदनी ठीक-ठाक रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति बदल सकती है। कार्यक्षेत्र और घर की कुछ मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्य आज 92% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

वृष : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे

वृष राशि आज निजी जीवन के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करेंगे। आप अपने माता-पिता के साथ प्रॉपर्टी ख़रीदने का विचार बना सकते हैं। विवाहित जातक पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। साथ ही घर के लिए जरूरी कोई सामान खरीदने की बात होगी। प्रेम जीवन वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, पार्टनर के साथ घूमने फिरने का भी अवसर मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

भाग्य आज 83% आपके पक्ष में रहेगा। गुड़ और चावल मिलाकर पानी में डालें।

मिथुन राशि: यात्रा करने से बचें

मिथुन राशि आज किसी भी तरह की यात्रा से बचें। दोपहर परिवार के साथ बिताएंगे। वे घर के बच्चों की जरूरतों को समझेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ पाने के लिए आपको मेहनत पर निर्भर रहना होगा और आलस्य से दूर रहना होगा। शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य, प्यार भरा सहयोग और एक दूसरे पर भरोसा रहेगा। लव लाइफ के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा और रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।

भाग्य आज 65% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

कर्क: धीरे-धीरे ख़र्चों में कमी आएगी

कर्क राशि के लिए आज धन का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और धीरे-धीरे खर्च में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करते रहें और दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा और वे एक दूसरे के साथ पूर्ण प्रेम से रहेंगे। लव लाइफ के लोग किसी बात को लेकर खुश रहेंगे और पार्टनर के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा।

भाग्य आज आपके पक्ष में 73% रहेगा। मछली के आटे की टिकिया खिलाएं।

सिंह : बातचीत से मामले सुलझाएं

सिंह राशि वालों को आज खुद पर भरोसा रहेगा और आप अपनी कार्य क्षमता को मजबूत करने के लिए बड़ा सोचेंगे। इनकम भी ठीक रहेगी और खर्चे लिमिट में रहेंगे। शादीशुदा जातकों के घरेलू जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है। लव लाइफ के लोगों को पार्टनर को लेकर किसी बात पर शक हो सकता है। बेहतर होगा आप आपसी बातचीत से मामले को सुलझा लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम को दिखाने और सराहना पाने का मौका मिलेगा।

भाग्य आज 97% आपके पक्ष में रहेगा। घर के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाएं।

कन्या : स्थिति को संभाल लेंगे

कन्या राशि वाले आज दोपहर तक किसी बात को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे लेकिन समझदारी से स्थिति को संभाल लेंगे। दोपहर बाद स्थिति मजबूत होगी और राहत मिलेगी। अपनी बातों को पूरा करने का समय है, आप दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में बुद्धि का प्रयोग कर अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। गृहस्थों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ के लोगों के लिए दिन आरामदायक रहेगा और आपस में प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे दोनों खुश रहेंगे।

भाग्य आज 88% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।

तुला : गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा

तुला राशि वालों की आज दोपहर तक अच्छी स्थिति रहेगी, लेकिन धन संबंधी मामलों में दोपहर बाद कुछ परेशानी हो सकती है, जिससे खर्चे बढ़ सकते हैं। इसलिए अभी से अपने पैसे पर नियंत्रण रखें। सेहत के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा, खान-पान पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे और संतान की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ के लोगों को आज अपने पार्टनर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्य आज 71% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक (Scorpio) : जरूरतों का ध्यान रखें

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने काम में ईमानदारी से योगदान देंगे और दोपहर बाद आपकी इनकम में जबर्दस्त बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं लेकिन व्यापारिक यात्राओं को फिलहाल के लिए टाल दें। गृहस्थ जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा हालांकि प्रेम जीवन वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने भाई-बहनों की जरूरतों का ख्याल रखें। नौकरीपेशा जातकों का अपने सहकर्मियों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

भाग्य आज 82% आपके पक्ष में रहेगा। जल में अक्षत और तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

धनु: गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा

धनु राशि वालों को आज अचानक कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी स्थितियाँ उत्पन्न होंगी जिनकी आपको उम्मीद नहीं थी लेकिन वे आपके पक्ष में होंगी जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि भाइयों से विवाद हो सकता है। लव लाइफ के लोगों को आज अपने पार्टनर को खुश करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी और आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। कामकाज की भागदौड़ में सेहत का ध्यान रखें।

भाग्य आज 77% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य को जल देने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें।

मकर: प्रयास सार्थक होंगे

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खुशियां लेकर आएगा। दिन की शुरुआत में कोई बड़ा काम न करें। लेकिन दोपहर बाद स्थिति बदलेगी। भाग्य आपका साथ देगा और आपको अपने मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। लव लाइफ में रोमांस रहेगा। गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और परिजनों से संबंध मजबूत महसूस होंगे।

भाग्य आज 68% आपके पक्ष में रहेगा। संकट नाशन गणेश स्तोत्र का नित्य पाठ करें।

कुंभ : कार्य में सफलता

कुंभ राशि का दिन आज पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन दोपहर के समय कोई बड़ा काम हाथ में न लें। इनकम में गिरावट आ सकती है और खर्चे बढ़ सकते हैं। बेवजह की चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास खरीदारी कर सकते हैं।

भाग्य आज 62% आपके पक्ष में रहेगा। गुड़हल के फूल को जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

मीन राशि: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दूर-दराज के क्षेत्रों से व्यापार में आपको लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में अधिक पसीना बहाना पड़ेगा और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। काम करते रहो और मेहनत करो। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मन की बात करेंगे। शादीशुदा जातक तनाव से बाहर आएंगे और एक-दूसरे के लिए कुछ अच्छा प्लान करेंगे। दोस्तों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

भाग्य आज 93% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं।