Movie prime

Rashifal 2023 : नए साल में इन 4 राशियों को मिलेगा अपार धन लाभ, इस राशि के लोग रहें सावधान

 
Rashifal

Rashifal 2023: नया साल 2023 बस आने ही वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार, नया साल आर्थिक मोर्चे पर उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस वर्ष कर्क, तुला, धनु और कुम्भ राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता मिलेगी, वहीं कन्या राशि वालों को काफ़ी संभलकर रहना होगा। कन्या राशि के वाहन या प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें। आइए जानते हैं रुपए के लिहाज से कैसा रहने वाला है आपके लिए नया साल।

मेष -जीवन में तमाम बदलावों का सामना करेंगे। करियर में बदलाव बड़ी सफलता दिलाएगा। परिवर्तन के बाद से बहुत पैसा होगा। आने वाले साल की शुरुआत में प्रॉपर्टी में फायदा हो सकता है। सूर्य देव की पूजा विशेष लाभकारी रहेगी।

वृष- शुरुआत में आपको काम को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. लेकिन आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। साल के मध्य के बाद संपत्ति का लाभ भी होगा। डूबा हुआ और रुका हुआ धन इस वर्ष निकालने में आप सफल हो सकते हैं। शनि की पूजा से लाभ होगा।

मिथुन- आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा. पुरानी समस्याओं से निपटने में काफी पैसा खर्च होगा। लेकिन आपका आर्थिक प्रबंधन काफी अच्छा रहेगा। यह वर्ष एक नए व्यवसाय की शुरुआत का प्रतीक है। साल भर भगवान शिव की पूजा करें।

कर्क- इस साल सभी समस्याओं का समाधान होगा. धन संपत्ति के मामले बहुत अच्छे रहेंगे। साल की शुरुआत से फंडिंग शुरू हो जाएगी। इस साल आप कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं। शनि की नियमित पूजा करें।

सिंह- करियर और पैसों के मामले में साल मध्यम है. हालांकि आर्थिक मामले भी पूरे होंगे। नई संपत्ति प्राप्त होने की संभावना है। शेयर बाजार, जुआ, सट्टे से दूर रहें। सूर्य देव की नियमित रूप से पूजा करें।

कन्या- कुल मिलाकर वर्ष मध्यम कहा जाएगा। आर्थिक और प्रॉपर्टी के मामले सामान्य रहेंगे। दिया हुआ पैसा फंस सकता है, सावधान रहें। वाहन व संपत्ति की खरीदारी अभी न करें। बृहस्पति की पूजा लाभकारी रहेगी।

तुला- आर्थिक पक्ष बहुत अच्छा है, सारी परेशानियां दूर होंगी. बेहतरीन रोजगार के अवसर। रुका हुआ या डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। कर्ज के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। भगवान शिव को जल चढ़ाने से लाभ होगा।

वृश्चिक: इस वर्ष आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना चाहिए। रुका हुआ और डूबा हुआ पैसा वापस पाने की कोशिश करें। पैसे उधार देने और बांटने से बचें। शनिवार को कुछ देते रहें, लाभ होगा।

धनु- नए व्यापार व प्रॉपर्टी का सुख मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार बना रहेगा। वाहन व भवन से लाभ हो सकता है। इस वर्ष धन के निवेश में सावधानी बरतें। सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मकर- करियर में बदलाव और बड़ी सफलताएं. आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। यह वर्ष संपत्ति के क्रय-विक्रय का वर्ष है। इस वर्ष खर्च पर नियंत्रण रखें। सुंदरकांड के पाठ से लाभ होगा।

कुम्भ- कुल मिलाकर साल बेहतरीन कहा जाएगा. महत्वपूर्ण आर्थिक और व्यावसायिक सफलताएँ मिलेंगी। अनावश्यक उधार लेने से बचें। सेहत पर खर्च बढ़ सकता है। शिव की नियमित पूजा करें।

मीन- आर्थिक स्थिति व नौकरी में स्थिरता रहेगी. कर्ज के बोझ से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। अनावश्यक बर्बादी से बचें। शनि मंत्र का नियमित जाप करने से लाभ होगा।