Movie prime

31 मार्च से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, हर जगह से होगा लाभ ही लाभ

 
31 मार्च से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, हर जगह से होगा लाभ ही लाभ

मेष राशि- संतान के स्वास्थ्य व अधिक खर्चों से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं।कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृष राशि- संयत रहें। नौकरी में कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय वृद्धि में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। किसी संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा।

मिथुन राशि- परिवार में शांति व सद्भाव बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा, लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के मौके मिल सकते हैं।

कर्क राशि- घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन-प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं।नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र बढ़ेगा।

सिंह राशि- शैक्षिक व शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। 31 मार्च के बाद वाहन पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि- कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, परंतु किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार भी होगा। लाभ के मौके मिलेंगे। आय में सुधार होगा। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।

तुला राशि- मन परेशान हो सकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय व अव्यवस्थित हो सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वाहन तथा वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आय में व्यवधान और खर्च में अधिकता हो सकती है। कारोबार पर ध्यान दें, कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।

धनु राशि- परिवार की सेहत का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में कार्य क्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। 1 अप्रैल से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर राशि- मानसिक शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। श्रम अधिक रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।वस्त्रों व गहनों आदि के प्रति रुझान बढ़सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं, पर स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक सुख में कमी भी आ सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। 31 मार्च के बाद वाहन-सुख में वृद्धि संभव।

मीन राशि- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।