इन राशियों को मिलेगा शादी का प्रस्ताव, जानिए अन्य राशियों का लव राशिफल

नई दिल्ली, Love Rashifal 22 July 2022: आजका दिन कुछ राशियों की लव लाइफ और वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। वहीं कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। क्योंकि प्यार में धोखा भी मिल सकता है। चंद्रमा की स्थिति के हिसाब से शुक्रवार का दिन कई राशियों के जीवन में बड़े उतार चढाव आ सकते हैं। कुछ राशियों का पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। वहीं कुछ राशि के जातक जीवनसाथी की सेहत का खास ख्याल रखें। जानिए राशि के अनुसार शुक्रवार के दिन कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन और लव लाइफ।
मेष राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ दिन मौज मस्ती में गुजरेगा।
वृषभ राशि
परिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मित्रों व प्रियजनों के साथ दिन मौज मस्ती में बीत सकता है। भाई बहनों से कलह बढ़ सकता है।
कर्क राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संतान की ओर से कोई खुशी मिल सकती है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
सिंह राशि
अंगारक योग के कारण व्यर्थ की परेशानी और तनाव मिल सकता है। अपने क्रोध को थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें।
कन्या राशि
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी।
तुला राशि
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रोग और शत्रु सक्रिय होने से मन अशांत रहेगा। दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है।
धनु राशि
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। हैं। आज के दिन वाणी पर संयम रखें, किसी को ठेस न पहुंचाए।
मकर राशि
परिवार के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।
कुंभ राशि
सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मीन राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।