Movie prime

हरियाणा के 8 जिलों को मिली नए उपमंडल की सौगात, अब तेजी से होगा विकास

 
हरियाणा के 8 जिलों को मिली नए उपमंडल की सौगात, अब तेजी से होगा विकास

चंडीगढ़ : हरियाणा में विकास योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसके लिए अलग अलग योजनाओं पर काम भी चल रहा है। हरियाणा में आए दिन सीएम द्वारा भी कई विकास योजनाओं का एलान किया जाता ही रहता है। अब एक बार फिर से हरियाणा सरकार द्वारा बड़ा फैसला किया गया है। हरियाणा के 8 जिलों को नए उपमंडल में तब्दील किया गया है।

हरियाणा के 8 जिलों को अब नए उपमंडल की सौगात मिली है। कई खंडो को अब उपमंडल में तब्दील कर दिया गया है। इससे इन नए उपमंडल के लोगों को भी सीधा विकास से जोड़ा जा सकेगा। इन नए उपमंडल के लोगों को भी काफी राहत मिलने वाली है। सरकार इस फैसले से काफी लोग भी खुश हैं। आइए जानते हैं इस खबर स्से जुड़ी खास बातें

इन जिलों को मिली नए उपमंडल की सौगात

हरियाणा के 8 जिलों को नए उपमंडल की सौगात मिली है। इन जिलों में भिवानी, जींद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर शामिल हैं। इन जिलों में ही नए उपमंडल बनाए गए हैं। इस बारे में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ही ट्वीट कर जानकारी दी है। अब इन जिलों के कई खंडों को उपमंडल का दर्जा मिलने से वहाँ के लोगों को भी काफी राहत मिलने वाली है। इन नए उपमंडल के लोग भी अब अपना काम आसानी से करा सकेंगे।

प्रदेश में जो 8 जिलों में नए उपमंडल बनाए गए हैं उसमें गुरुग्राम में मानेसर, भिवानी में बवानीखेड़ा, जींद में जुलाना, करनाल में निलोखेड़ी, महेंद्रगढ़ में नांगल चौधरी, पानीपत में इसराना, यमुनानगर में छछरौली और रोहतक में कलानौर उपमंडल शामिल है।

इसराना के लिए सांसदों ने भी सरकार का जताया आभार

पानीपत के इसराना को उपमंडल का दर्जा देने पर सांसद संजय भाटिया और कृष्ण लाल पँवार ने भी सरकार का आभार जताया है। इसराना वालों को अब अपने कामों को कराने के लिए भी पानीपत नहीं आना होगा और सभी नए उपमंडल के लोगों को भी सरकारी काम कराने में दिक्कत नहीं आएगी।