Movie prime

लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% की हुई वृद्धि, 6 महीने का एरियर भी मिलेगा, आदेश जारी

 
लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% की हुई वृद्धि, 6 महीने का एरियर भी मिलेगा, आदेश जारी

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों (7th Pay Commission UP Employees Pensioners) के लिए खुशखबरी है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है। राज्य सरकार ने एक जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% कर दिया है। इसका लाभ 22 लाख कर्मचारियों पेंशनरों को मिलेगा।

दरअसल, वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 31% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का लाभ मिल रहा है, लेकिन अब जनवरी 2022 से 34% डीए का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने एक जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को अगस्त से तीन फीसद की बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (डीए) का नगद भुगतान किया जाएगा। वही कर्मचारियों को 6 महीने का एरियर भी दिया जाएगा।आदेश के हिसाब से जनवरी से जून कुल छह महीने का एरियर जुलाई की बढ़ी सैलरी और पेंशन के साथ अगस्त मे आएगा।

इससे राज्य सरकार पर प्रतिमाह करीब 220 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।इसका लाभ 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को मिलेगा। इसे 1 जनवरी 2022 से लागू किया गया है, ऐसे में 6 महीने का एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर अगर 18,000 रुपए की न्यूनतम बेसिक सैलरी पर एरियर की कैलकुलेशन की जाए तो आपकी सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। अभी कर्मचारी को 5,580 रुपए DA मिल रहा है, जो 31% DA के हिसाब से है। अब इसमें 3% और जुड़ेगा तो 6,120 रुपए मिलेंगे। मतलब कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। जनवरी से जून यानी 6 महीने के एरियर का हिसाब करें तो 3 हजार 240 रुपए आएंगे।