Movie prime

Delhi Chandigrh Highway: दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर होगा आसान, इस रूट से अब सिर्फ 2 घंटे में तय होगी दूरी

 
Delhi Chandigarh highway

Delhi Chandigarh highway: देश अब सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। एक्सप्रेसवे, हाईवे और बाइपास सड़कें भी बनाई जा रही हैं। खबरें हैं कि दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी भी कम की जा रही है। अब यह सफर बहुत ही कम समय में पूरा होगा।

दिल्ली से चंडीगढ़ के सफर के लिए नया रूट प्लान तैयार किया गया है। नतीजतन, अब दिल्ली से चंडीगढ़ सिर्फ 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है। ऐसे में हरियाणा में रहने वालों को काफी आसानी होगी और वह बहुत ही कम समय में आसानी से राजधानी चंडीगढ़ का सफर कर सकेंगे. आइए जानें खबर के मुख्य अंश

दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी महज 2 घंटे में तय हो जाएगी

एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से चंडीगढ़ की दूरी अब सिर्फ दो घंटे में तय की जाएगी। इसके लिए विशेष रूट तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए यात्रियों को पहले द्वारका एक्सप्रेसवे पर यात्रा करनी होगी और फिर यात्रियों को केएमपी एक्सप्रेसवे बहादुरगढ़ पहुंचना होगा और द्वारका एक्सप्रेसवे पर 40 किमी की यात्रा के बाद केएमपी पर 10 किमी की यात्रा करनी होगी.

इसके बाद यात्री दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पहुंचेंगे और 80 किमी की यात्रा के बाद अंबाला-चंडीगढ़ जाने वाले ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे। इससे यात्री मात्र 2 घंटे में चंडीगढ़ की दूरी आसानी से तय कर सकते हैं।

हरियाणा में भी मजबूत सड़क संपर्क होगा

बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद दिल्ली से अमृतसर का सफर महज चार घंटे में पूरा हो जाएगा। साथ ही दिल्ली से कटरा का सफर महज 6 घंटे में पूरा होगा जो अभी 14 घंटे में होता है। यह हरियाणा में सड़क संपर्क को भी मजबूत करेगा। इस एक्सप्रेस वे के पूरा होने के बाद हरियाणा के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा।