Movie prime

Haryana Road New Buses: हरियाणा रोडवेज में शामिल होंगी 2000 नई बसें, लंबे रूटों पर मिलेगी नहीं बसों की सुविधा

 
Haryana Roadways New Buses

हरियाणा में हरियाणा रोडवेज को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल की जा रही हैं। इससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जिला परिषद व कष्ठ निवारण समिति की बैठक कर रहे थे।

बैठक के बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने नई रोडवेज बसों को लेकर बड़ा ऐलान किया। खबर है कि हरियाणा रोडवेज अपनी बसों को अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है। ये नई बसें लंबे रूटों पर चलाई जाएंगी। आइए इस खबर को विस्तार से जानते हैं

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 2,000 नई बसें होंगी

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि इस साल मार्च 2023 तक हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 2000 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। पहले बसों के चेसिस रोडवेज द्वारा खरीदे जाते थे लेकिन अब सीधे कंपनी से बसें खरीदी जा रही हैं। खास बात यह है कि ये सभी बसें बीएस6 मॉडल होने जा रही हैं, ताकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी ये बेरोकटोक चल सकें। बसों का निर्माण गुरुग्राम की कंपनी कर रही है।

ये बसें लंबे रूटों पर चलाई जाएंगी

नई बसें लंबे रूटों पर चलने की बात कही जा रही है। अभी जो बसें लंबे रूटों पर चल रही हैं, उन्हें स्थानीय रूटों और ग्रामीण रूटों पर चलाया जाएगा। इससे ग्रामीण लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। नई बसें यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान कर रही हैं जिससे यात्रियों का सफर और आरामदायक हो जाएगा।