Movie prime

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 24 घंटों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 
Haryana Weather Alert

हरियाणा में इस सप्ताह अधिकांश क्षेत्र गहरी धुंध या घने कोहरे से ढके रहे और कुछ स्थानों पर दृश्यता 200 से 500 मीटर रहने का अनुमान लगाया गया। पिछले हफ्ते तेज धूप पड़ी जिसने ठंड से काफी राहत दी। इस सप्ताह ज्यादातर इलाकों में कोल्ड डे या सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की कृषि मौसम विज्ञान वेधशाला ने 7 जनवरी को अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम का सबसे कम दिन का तापमान है।

इससे पहले एक जनवरी को दिन का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था इससे पहले 2011 में दो जनवरी को तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस, पांच जनवरी को 8 डिग्री सेल्सियस और एक जनवरी को 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात का तापमान यानी न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

नवीनतम मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार जनवरी तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है इस दौरान लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में हवा का रुख बदल जाता है।

इस दौरान रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी लेकिन दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इसने आगे कहा कि 10 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 जनवरी की देर रात या जनवरी को हरियाणा के उत्तरी और उत्तर पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की चेतवानी, देखें मौसम  पूर्वानुमान