Haryana Weather Update: हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का तीसरा दौर शुरू, अभी और गिरेगा पारा

चंडीगढ़ | हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई स्थानों पर लगातार दूसरे दिन पाला पड़ा और न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु पर पहुंच गया। राज्य के हिसार जिले के बालसमंद में सबसे सर्द रात रही। बालसमंद का न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। -0.4 डिग्री सेल्सियस के साथ महेंद्रगढ़ बालसमंद के बाद राज्य में सबसे ठंडा रहा।
हिसार में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पाला ने किसानों के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। लगातार पाला पड़ने से सरसों व सब्जियों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच दिन भर चली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन में धूप निकलने के बाद भी शीतलहर ने लोगों को कंपकंपा दिया है।
मौसम विभाग का ताजा अनुमान
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचर के अनुसार जनवरी तक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है इस अवधि के दौरान ठंडी उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में और गिरावट आएगी। उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में भी बर्फबारी की संभावना है।
इस अवधि के दौरान दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की उम्मीद है, लेकिन 19 जनवरी से, हवाओं के उत्तर-पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के तहत आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे रात के तापमान में फिर से वृद्धि होगी।