Movie prime

Haryana Weather Update: आज शुरू होगा पश्चिमी विक्षोभ, अगले 3 दिनों तक भारी बारिश के आसार

Haryana Weather Update: राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कुछ क्षेत्रों में पाला भी दर्ज किया गया। पूरे क्षेत्र में रात के तापमान में वृद्धि और दिन के तापमान में कमी का अनुभव होगा।
 
Haryana Weather

Haryana Weather Update: उत्तरी पहाड़ी इलाकों में शनिवार रात एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हरियाणा में 29 जनवरी और बारिश के आसार हैं इस बीच, उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण शुक्रवार को राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में पाला भी दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि 28 जनवरी की रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इस वजह से पूरे इलाके में एक बार फिर हवा की दिशा बदलेगी। उत्तर पश्चिमी हवाओं की जगह पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम हवाएँ चलेंगी।

विपरीत हवाओं के संयोग से पूरे क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। एक-दो जगहों पर तेज हवाएं और गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। पूरे क्षेत्र में रात के तापमान में वृद्धि और दिन के तापमान में कमी का अनुभव होगा।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर 2.0 से 8.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

महेंद्रगढ़ 2.1

फतेहाबाद 2.6

हिसार 3.7

सोनीपत 3.7

झज्जर 3.8

करनाल 4.2

कौल, कैथल 4.5

गुरुग्राम 5.8

नूह 5.9

रोहतक 6.0

जींद 6.1

यमुनानगर 6.5

भिवानी 6.6

अम्बाला 7.6