Movie prime

Hisar News: हिसार में पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काटी, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

 
woman cut off her husband tongue

Hisar;हरियाणा के हिसार में एक पत्नी ने अपने पति की जीभ को दांतों से काट लिया। पति लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ा। परिजन घायल पति को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उसके पति की जीभ को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर जोड़ दिया है।

उसकी जीभ पर करीब 15 टांके लगे थे। घटना बीती रात हुई। जब किसी बात पर उनका झगड़ा हो गया। ससुर की तहरीर पर बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बेटा चिल्ला रहा था, मां ने जाकर देखा तो जीभ लटकी हुई थी

मायाचंद ने पुलिस को बताया कि वह ढाणी गारन गांव का रहने वाला है। उसके बेटे कर्मचंद ने करीब 10 साल पहले टोहाना के पास के गांव की लड़की सरस्वती से शादी की थी। बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। उसके दो बच्चे हैं। रात में बेटा व उसकी पत्नी आंगन में सोने चले गए। रात करीब 9 बजे बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बेटे कर्मचंद की मां चौक गई। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कर्मचंद की जीभ से खून निकल रहा है और जीभ लटक रही है।

बेटे की जीभ कटी देख मां की चीख निकल गई

कर्मचंद के पिता मायाचंद ने कहा कि बेटे के शोर मचाने पर उसकी मां आंगन में चली गई। बेटे की जीभ कटी देखकर वह चिल्ला उठी कि उसकी बहू ने कर्मचंद की जीभ काट दी है। वह दौड़कर छत पर गया और देखा कि कर्मचंद फर्श पर पड़ा है और उसके मुंह से खून निकल रहा है। जीभ कटने के बाद वह बोल नहीं पाता था। कर्मचंद के सिर में भी चोट आई है।

हमें देख बहू ने गलियां निकली

कर्मचंद ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो बहू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि बेटे ने इशारा किया है कि उसकी पत्नी ने पहले उसका गला दबाया है। जिससे उसकी जीभ बाहर निकल जाती है। यह देख उसकी पत्नी ने उसकी जीभ को दांतों से काट लिया। हालांकि, उसने पुलिस को दिए अपने बयान में इसका जिक्र नहीं किया। फिर वे बेटे को अस्पताल ले गए जहां उसकी सर्जरी हुई। हालांकि अभी वह बोल नहीं पा रहा है।