Movie prime

इन 60 देशों में फ्री एंट्री कर सकते हैं भारतीय, वीजा की जरूरत भी नहीं

 
इन 60 देशों में फ्री एंट्री कर सकते हैं भारतीय, वीजा की जरूरत भी नहीं

कोरोना महामारी के बाद से अब एक बार फिर दुनिया भर के सभी देशों ने टूरिस्ट्स के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं. किसी भी देश में जाने के लिए पासपोर्ट का होना काफी जरूरी होता है. जिस देश का पासपोर्ट ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है, वहां के नागरिकों को दूसरे देशों में घूमने के लिए किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता, साथ ही कई देशों की यात्रा करने के लिए पहले से वीजा अप्लाई करने की भी कोई जरूरत नहीं होती. हाल ही में हेनली एंड पार्टनर्स' ने साल 2022 के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट जारी की है. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में दुनिया के सभी 199 देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग की जाती है.

साल 2022 की इस लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट में जापान, सिंगापुर और साउथ कोरिया के पासपोर्ट को सबसे ज्यादा पावरफुल बताया गया है. इस लिस्ट में जापान का नाम सबसे ऊपर है. इसके बाद, दूसरे नंबर पर सिंगापुर और तीसरे स्थान पर साउथ कोरिया है. बता दें कि जापानी पासपोर्टधारक दुनिया के 193 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं. जापानी पासपोर्ट पिछले 5 सालों से हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर है. वहीं, अगर सिंगापुर और साउथ कोरिया की बात करें तो यहां के पासपोर्टधारक दुनिया के 192 देशों में बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं.

इस लिस्ट में भारतीय पासपोर्ट को 87वीं रैंक प्राप्त हुई है. साल 2021 के क्वॉटर 3 और क्वॉटर 4 में भारत की रैंकिंग 90वें स्थान पर थी. पासपोर्ट इंडेक्स किसी एक देश के दूसरे देशों के साथ डिप्लोमेटिक रिलेशन की मजबूती को दर्शाता है. जब एक देश के नागरिकों का दूसरे देश में पहुंचना आसान हो जाता है तो उस देश की रैंकिंग भी उतनी ही अच्छी होती है. भारतीय पासपोर्टधारक दुनिया के 60 देशों में बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं. वहीं, पाकिस्तान को इस लिस्ट में 109वां स्थान प्राप्त हुआ है. यहां के पासपोर्ट धारक सिर्फ दुनिया के 32 देशों में ही बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं.

जहां कुछ देश भारतीय पासपोर्टधारकों को बिना किसी वीजा के अपने देश आने देते हैं तो कुछ देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं यानी वहां पहुंचने पर वीजा जारी किया जाता है. वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देने वाले एशियाई देशों में थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव्स और श्रीलंका शामिल हैं. अफ्रीका में भी 21 देश ऐसे हैं जो भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल देते हैं. आइए जानते हैं दुनिया के उन 60 देशों के नाम जहां बिना प्रॉयर वीजा के एंट्री कर सकते हैं भारतीय. यहां देखें पूरी लिस्ट-

इन सभी देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं भारतीय पासपोर्ट धारक (Visa Free Countries for Indian Passport Holders)

1. कुक आइलैंड
2. फिजी
3. मार्शल आइलैंड
4. माइक्रोनीशिया
5. नियू
6. पलाउ आइलैंड
7. समाओ
8. तुवालू
9. वनुआटू
10. ईरान
11. जॉर्डन
12. ओमान
13. कतर
14. अल्बानिया
15. सर्बिया
16. बारबाडोस
17. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड
18. डोमिनिका
19. ग्रेनेडा
20. हैती
21. जमैका
22. मोंटेसेराट
23. सेंट किट्स एंड नेविस
24. सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
25. त्रिनिदाद और टोबैगो
26. कंबोडिया
27. इंडोनेशिया
28. भूटान
29. सैंट लुसिया
30. लाओस
31. मकाओ
32.मालदीव
33.म्यांमार
34.नेपाल
35.श्री लंका
36.थाईलैंड
37.तिमोर-लेस्ते
38.बोलीविया
39.गैबॉन
40.गिनी-बिसाऊ
41.मेडागास्कर
42.मॉरिटानिया
43.मॉरीशस
44.मोजाम्बिक
45. रवांडा
56.सेनेगल
47.सेशल्स
48.सिएरा लियोन
49.सोमालिया
50.तंजानिया
51.टोगो
52.ट्यूनीशिया
53. युगांडा
54. इथोपिया
55.ज़िम्बाब्वे
56.केप वर्डे आइलैंड
57.कोमोरो आइलैंड
58. एल साल्वाडोर
59.बोत्सवाना
60. बुरुंडी