Movie prime

Liquor Price From 1 January 2023: साल भर में ही इनपुट कॉस्ट में हुई 46% तक की बढ़ोतरी, जानिए नए साल से कितने होंगे दाम

Liquor Price From 1 January 2023: महंगाई की मार से हर कोई परेशान है। आम आदमी से लेकर इंडस्ट्री तक। हालांकि, उद्योग बहुत परेशान नहीं है। कच्चे माल की कीमत बढ़ने पर वे कीमत बढ़ा देते हैं। लेकिन, एक ऐसा उद्योग है जो अपने दम पर कीमतें नहीं बढ़ा सकता। इसके लिए सरकार की मंजूरी जरूरी है। यह उद्योग शराब उद्योग है।
 
शराब सस्ती, शराब की कीमत कैसे तय होती है, शराब की कीमत, शराब का दाम, महंगाई की दर, कच्चे माल की कीमत, इनपुट कॉस्ट, wine price, sharab ki keemat, alcohol price

Liquor Price From 1 January 2023: नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बाद महंगाई में तेजी से इजाफा हुआ है। खाद्यान्न और अनाज की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। लेकिन इन सामग्रियों से बनी शराब के दाम पिछले कई सालों से स्थिर बने हुए हैं. ऐसे में प्रीमियम शराब (Premium Liquor) कंपनियां परेशान हैं. वे कहते हैं कि अंतिम उत्पाद की कीमत में वृद्धि नहीं करना जब शराब उद्योग में उपयोग की जाने वाली लगभग हर चीज अधिक महंगी होती जा रही है, उद्योग के साथ बहुत अधिक है। शराब उद्योग से मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद से ओडिशा में दाम नहीं बढ़े हैं

हर चीज की बढ़ गई है कीमत

प्रीमियम अल्कोहल व्रेवरीज क्षेत्र premium AlcoBev sector की संस्था इंटरनेशनल स्पिरिट्स एण्ड वाईन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया International Spirits and Wines Association of India (ISWAI) का कहना है कि शराब बनाने में काम आने वाली हर चीज की कीमत बढ़ गई है। शराब उद्योग का प्रमुख रॉ मैटेरियल एक्स्ट्रा न्यूट्रल एल्कॉहल है। इसकी कीमतें ही एक साल में ही 12 फीसदी बढ़ गई है। शराब को जिन कांच की बोतलों में पैक किया जाता है, वह भी करीब 25 फीसदी महंगी हो गई है। यहां तक कि मोनो कार्टन भी 19 फीसदी महंगा हो गया है। ऐसे में प्रोड्यूसर क्या करे?

राहत दे सरकार

आईएसडब्ल्यूएआई की सीईओ नीता कपूर का कहना है कि सरकार राहत दे। उन्होंने राजस्थान का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां शराब के दाम महंगाई के हिसाब से नहीं बढ़ रहे हैं। यूं तो राज्य सरकार ने साल 2021-22 में महंगाई के चलते कुछ राहत दी थी। लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। अब तो स्थिति ज्यादा बिगड़ गई है। एक साल में ही जौ ही 46 फीसदी महंगी हो गई है।

शराब की बोतलें जिस गत्ते के बॉक्स या कार्टन में पैक जी जाती है, उसके दाम भी पांच फीसदी बढ़ गए हैं। यहां तक कि शराब की बोतल पर लगाने जाने वाले लेबल तक महंगे हो गए हैं। इसलिए चालू वर्ष 2022-23 में बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि व्यावहारिक समाधान तो यह है कि प्रोडक्ट का मूल्य इनपुट कॉस्ट की कीमतों से जोड़ दिया जाए।

इनपुट    कितनी बढ़ी महंगाई
ईएनए    12%
जौ    46.2%
कांच    24.9%
मोनो कार्टन    19%
बाहरी कार्टन    5%
लेबल    12%
क्लोजर    12%

कैसे तय होती है शराब की कीमत

कंफेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक वेवरेज कंपनीज (CIABC) के महानिदेशक विनोद गिरी बताते हैं कि भारत में शराब की कीमतें राज्य सरकार तय करती हैं। अलग अलग राज्य में कीमत तय करने का फार्मूला भिन्न भिन्न है। मुख्य रूप से तीन-चार फार्मूला चलन में है। पहला फार्मूला तो ओपन मार्केट का है। इसमें कंपनियां दाम खुद तय करती हैं।

सरकार को सिर्फ सूचना देनी होती है ताकि वह उसी हिसाब से एक्साइज ड्यूटी वसूले। महाराष्ट्र और गोवा में इसी तरह का सिस्टम है। दूसरा तरीका ऑक्शन सिस्टम है। इसमें कंपनियां ठेका उठाती हैं और अपने हिसाब से दाम तय करती हैं। हरियाणा और पंजाब में ऐसा ही हो रहा है।

तीसरा कारपोरेट मेथड का है। इसमें राज्य सरकार दाम तय करती है और उस राज्य में शराब की हर एक बोतल सरकारी कंपनी के जरिए बेची जाती है। ओडिशा और राजस्थान समेत देश के दो तिहाई राज्यों में इसी तरीके से दाम तय की जाती है। दिल्ली में थोड़ा अलग हाईब्रिड मॉडल से काम होता है।