Movie prime

Weather ALERT ! भीषण गर्मी और लू के बीच आई राहत की खबर, जानें हरियाणा में कब होगी बारिश

 
Weather ALERT ! भीषण गर्मी और लू के बीच आई राहत की खबर, जानें हरियाणा में कब होगी बारिश

नई दिल्ली। भीषण गर्मी का दौर जारी है, लेकिन इस बीच राहत की खबर भी आ रही है।मौसम विज्ञानियों की मानें तो आगामी 10 जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।इससे दिल्ली और पश्चिमी यूपी के साथ सोनीपत क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्वेस के चलते 18 जून से हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन उमस से परेशानी बढ़ सकती है।इसके एक सप्ताह बाद मानसून 2022 दस्तक दे सकता है, जिससे झमाझम बारिश होने के आसार बन सकते हैं।

वहीं, मंगलवार को भी दिल्ली के साथ समूचे एनसीआर के शहरों में भी लू चली।लू की चपेट में आकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।पिछले 24 घंटे के दौरान अस्पतालों में लू से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है।

दरअसल, रविवार और सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर हिस्से में लोगों को झुलसाने वाली लू का सामना करना पड़ रहा है।आसमान साफ और इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान के साथ भीषण गर्मी को लेकर दिल्ली और आसपास के अन्य इलाकों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मंगलवार सुबह से ही लू का प्रकोप जारी है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है।यहां पर 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक पारा है, जो गर्मी में इजाफा कर रहा है।मंगलवार को भी 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान बना हुआ है।इससे पहले दिल्ली में शनिवार को भीषण गर्मी देखी गई और शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था।

मौसम विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश को चेतावनी जारी की गई है।इस बीच, उत्तर में कहीं भी मानसून वास्तव में शुरू नहीं हुआ है।हम निगरानी कर रहे हैं।दिल्ली में मानसून अभी भी दूर है।यहां पर 25 जून के आसपास मानसून के दस्तक देने के साथ ही बारिश होने के आसार हैं।

मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री और पीतमपुरा में 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. नजफगढ़ के मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रहा।हरियाणा के हिसार में तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी ने लोगों ने दिनचर्या की प्रभावित
गर्मी बढ़ने से लोगों का बाजारों में आवागमन कम हो गया है।गर्मी ज्यादा रहने से धूलभरी तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।वहीं, दस जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

दिल्ली सोनीपत क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्वेस के चलते 18 जून से हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।चार दिन से जिले में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने जिले का तापमान बढ़ा दिया है।दिन निकलते ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।दोपहर में धूप के साथ ही तेज गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया है।इससे लोगों को लू की मार झेलनी पड़ रही।रात में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहता है।