Movie prime

PanipatDabawali Four Lane Highway: हरियाणा के डबवाली से पानीपत तक बनेगा फोरलेन हाइवे, ये होगा रूट मैप

 
Dabwali-Panipat Highway

PanipatDabawali Four Lane Highway: सरकार ने हरियाणा में सड़क व्यवस्था में सुधार के प्रयास तेज कर दिए हैं। अब Sirsa जिले के अंतिम छोर डबवाली से पानीपत तक 300 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी चल रही है.  डबवाली से पानीपत तक Expressway बनेगा।

इसके लिए केंद्र ने 80 लाख रुपए की DPR तैयार करने दी मंजूरी दी है। वहीं ईस्ट और वेस्ट हरियाणा को यह Expressway जोड़ेगा। इस Expressway से 7 National Highway से जुड़ाव होगा, वहीं भारी वाहनों का दबाव कम होगा।

कहां-कहां से गुजेरगा ये हाईवे ?
1. डबवाली
2. कालावाली
3. रोडी
4. सरदुलगढ़
5. हांसपुर
6. रतिया
7. भूना
8. सनियाणा
9. उकलाना
10. लीतानी
11. उचाना
12. नगुरां
13. असंध
14. सफीदो से पानीपत तक बनाई जाना प्रस्तावित है। 

फतेहाबाद में प्रस्तावित चार लेन की सड़क हंसपुर-पंजाब सीमा, रतिया, भूना और सनियाना से शुरू होगी। इसके बारे में होगा

हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग हमेशा उत्तर से दक्षिण की ओर बनाए गए हैं। पानीपत से डबवाली तक पूर्व से पश्चिम तक हरियाणा सरकार नया हाईवे बनाएगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के ड्रीम प्रोजेक्ट से करीब 14 शहरों को फायदा होगा। यह राज्य में चार लेन के राजमार्ग को पानीपत तक लाते हुए शहरों को जोड़ेगा।

इसे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। वह इसे क्षेत्र के विकास की रीढ़ मान रहे हैं। खासकर शहरी क्षेत्रों को सड़क संपर्क देकर बेहतर परिवहन के जरिए विकास को गति देना चाहते हैं।

इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए वे डबवाली से पानीपत तक फोर लेन सड़क बनाना चाहते हैं। इस फोर लेन से प्रदेश के वंचित कस्बों को बेहतर सड़कें मिलेंगी, जिसकी मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से करते आ रहे हैं.