Movie prime

राजस्थान बोर्ड पांचवी, आठवीं रिजल्ट फिलहाल टला, अब इस समय होगा घोषित

 
राजस्थान बोर्ड पांचवी, आठवीं रिजल्ट फिलहाल टला, अब इस समय होगा घोषित

नई दिल्ली। RBSE 5th, 8th Results 2022: राजस्थान बोर्ड पांचवीं और आठवीं रिजल्ट की घोषण फिलहाल टाल दिया गया है।बोर्ड ने रिजल्ट का नया टाइम अपडेट किया है।इसके मुताबिक अब 11.30 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे।

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE) आरबीएसई 5वीं और 8वीं के परिणाम 2022 सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।नतीजों का लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर भी रिलीज किया जाएगा।अब ऐसे में हम स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए कुछ आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके स्टूडेंट्स ये नतीजे देख सकते हैं तो आइए जानते हैं।

How To Check Class 8 RBSE Ajmer Board Result:आरबीएसई 5वीं परिणाम 2022 चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

आरबीएसई 5वीं परिणाम 2022 की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।इसके बाद, होमपेज पर 'आरबीएसई 5वीं, 8वीं परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें।अब सभी आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर, नाम आदि दर्ज करें।इसके बाद आरबीएसई परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।अब परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेंकर रख लें।

How To Check Class 8 RBSE Ajmer Board Result: आरबीएसई 8वीं परिणाम 2022 चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

आरबीएसई 8वीं परिणाम 2022 देखने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in 2022 पर जाएं।आरबीएसई कक्षा 8 परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।अब लॉग-इन विवरण दर्ज करें जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि एंटर करें।इसके बाद, आरबीएसई परिणाम कक्षा 8 अजमेर बोर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।अब आरबीएसई परिणाम 2022 डाउनलोड करें, आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।

बता दें कि कुल 12.64 लाख छात्रों ने आरबीएसई 8वीं की परीक्षा 2022 दी थी, जबकि इस साल राजस्थान कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 15 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।वहीं मार्च में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।