Movie prime

हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी; आज बारिश के आसार, जान लीजिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

 
Aaj Mausam Kaisa Rahega

Weather Updates: पहाड़ों से सटे देश के कुछ राज्यों में अभी भी कड़ाके की ठंड जारी है। वहीं, अधिकांश मैदानी इलाकों में तापमान (Temperature Today) तेजी से बदल रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में दिन के दौरान तेज धूप निकलती है। हालांकि, शाम और सुबह के समय हवा के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ता है। मौसम (Aaj Mausam Kaisa Rahega) विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में आज बारिश (Aaj Barish Kahan Kahan Hogi) हो सकती है। इसके साथ ही यहां तापमान (Temperature Today) में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

दिल्ली के मौसम (Aaj Mausam Kaisa Rahega) का हाल बताने वाले आईएमडी के सफदरजंग कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान (Temperature Today) 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान (Temperature Today) 5.8 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में बारिश (Aaj Barish Kahan Kahan Hogi) की उम्मीद की गई है। कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, "एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार से तापमान (Temperature Today) में वृद्धि होगी और इन इलाकों में हल्की बारिश (Aaj Barish Kahan Kahan Hogi) हो सकती है।" 

आईएमडी के पूर्वानुमान (IMD Forecasts) के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान (Temperature Today) 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान (Temperature Today) 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश (Aaj Barish Kahan Kahan Hogi) और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी
पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही तथा दोनों राज्यों में कई जगहों पर तापमान (Temperature Today) सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम (Aaj Mausam Kaisa Rahega) विज्ञान विभाग के मुताबिक, पंजाब में बठिंडा राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान (Temperature Today) 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। इसके अलावा, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान (Temperature Today) क्रमश: 3.3 डिग्री, आठ डिग्री, 5.6 डिग्री, 5.8 डिग्री, 2.6 डिग्री और 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान (Temperature Today) सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान (Temperature Today) आठ डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान (Temperature Today) में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, राज्य के करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान (Temperature Today) क्रमश: 4.2 डिग्री, 2.6 डिग्री, 4.6 डिग्री, 3.5 डिग्री और 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।