Movie prime

प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों में आंधी और गरज के साथ होगी भारी बारिश

 
प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों में आंधी और गरज के साथ होगी भारी बारिश

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में आज सुबह से ही बादलों के बीच सूरज की आंख मिचौली देखने को मिल रही है। दिल्ली में मंगलवार की अपेक्षा आज तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते दिन कुछ हिस्सों में बारिश होने से प्रचंड गर्मी से राहत जरूर मिली थी।

दिल्ली में अभी मानसून आने में चार से पांच दिन का वक्त लग सकता है। वहीं, पूर्वोत्तयर राज्यों में तो मानसूनी बारिश से हालात बदतर दिख रहे हैं। दक्षिणी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश से जगह-जगह पानी भर जाने से यातायात भी बाधित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां होगी भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन बादल जरूर छाए रहने की संभावना है। बिहार समेत कई राज्यों में आज झमाझम बारिश होने की संभावना बनी है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में आज भी बारिश का प्रकोप देखने को मिल सकता है। यहां का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का मिनिमम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां आज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की संभावना बनी है।

सिक्किम सहित इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

आईएमडी के मुताबिक, प्री मानसून और मानसून की वजह से आज भी कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी है। कर्नाटक, सिक्किम, गोवा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में आज बहुत बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, तेलंगाना आदि जैसे राज्यों में भी आज बारिश देखने को मिलने की संभावना बनी हुई है।