Movie prime

UP Board Exam Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, परीक्षाएं 16 फरवरी से; जानिए कब किसका होगा पेपर

यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षा में 55 लाख से ज्यादा छात्रों के बैठने की उम्मीद है यूपी माध्यमिक या मैट्रिक और यूपी इंटर या यूपी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यूपी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी होने के बाद upmsp.edu.in पर देखें।
 
UP Board

UP Board 10th 12th Date Sheet : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी 16 फरवरी से यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षाएं आयोजित करेगा। तारीखों की घोषणा करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री गुलाबी देवी ने छात्रों को शुभकामना दी। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2023 की जानकारी यहां दी गई है। यूपी बोर्ड डेट शीट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक किया जा सकता है।

यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षा में 55 लाख से ज्यादा छात्रों के बैठने की उम्मीद है यूपी माध्यमिक या मैट्रिक और यूपी इंटर या यूपी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल upmsp.edu.in पर देखें।

इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2023 सैन्य विज्ञान और हिंदी/सामान्य हिंदी विषयों से शुरू होगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

UP Board 12th Time Table 2023 : यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 टाइम टेबल

इस साल यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में बारकोड होंगे। यह UPMSP द्वारा धोखाधड़ी और अन्य अनुचित साधन प्रथाओं को रोकने के प्रयास में पेश किया गया है। बोर्ड ने 6 जनवरी को कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा और इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें जारी की थीं। 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षाएं 16 जनवरी से जनवरी के बीच होंगी। इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में 21 जनवरी से 28 जनवरी 2023 और 29 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी।