सावधान! 10 राज्यों में फिर बिजली चमकने के साथ भारी बारिश; जानिए ताजा अपडेट्स

IMD Alert: देश में बदलते मौसम की वजह से कुछ राज्यों में बारिश हो रही है और कुछ राज्यों में तापमान बढ़ रहा है तो वहीं कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है. इसके चलते मौसम विभाग ( IMD Alert ) ने अब 25 फरवरी तक 10 राज्यों में पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वी राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुछ इलाकों में झमाझम बारिश ( IMD Rain Alert ) होगी, जिससे सुबह और शाम फिर से ठंडक शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, हिमालयी पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बारिश की चेतावनी दी है जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है. अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी और बारिश होगी। उधर, झारखंड में तीन से चार डिग्री तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गोवा समेत केरल में तापमान तेजी से बढ़ेगा, जबकि राजस्थान और गुजरात में कई जगहों पर तापमान बढ़ा है।
मौसम की जानकारी
अरुणाचल प्रदेश में आंधी की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में छिटपुट बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में गरज के साथ बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हिमपात/बारिश की संभावना है। सुबह के दौरान, ओडिशा और गंगा पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई है. पूर्वोत्तर भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वी राज्यों में 21 से 25 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा मेघालय में भी बिजली गिरने की संभावना है। असम में बारिश जारी रहेगी। अरुणाचल प्रदेश में भी गरज के साथ भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, नागालैंड और मणिपुर के लिए भी बारिश का अनुमान जारी किया गया है। इस बीच, गंगा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा जा सकता है।
पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिनों तक हल्की से तेज बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आएगी। हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बर्फीली हवाएं उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों को प्रभावित करेंगी। इसलिए मौसम में बदलाव की संभावना है।
मौसम अद्यतन
अगले 24 घंटों में राजस्थान और गुजरात में तापमान में गिरावट की संभावना है। कई हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल के साथ उत्तराखंड, असम, मेघालय और सिक्किम में भी हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
उत्तराखंड में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा है
उत्तराखंड में सोमवार को सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में 20 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तापमान में 8 से 10 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही मंगलवार और बुधवार को अलर्ट जारी किया गया है. मुक्तेश्वर का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में भूस्खलन और हिमस्खलन की भी आशंका जताई गई है.